बॉलीवुड के गाने जो हम सब की जुबां पर थे लेकिन शब्दों के अर्थ से आज भी है आप सभी अंजान?

Follow Us
Share on

बॉलीवुड फिल्मों में 70 के दशक से आज तक संगीत का बहुत बड़ा योगदान रहा है बहुत कम फिल्म ही ऐसी मिलेगी जिनमें संगीत ना हो नहीं तो लगभग सभी फिल्मों में संगीत का समावेश देखने को मिलता है। कहा जाता है कि एक अच्छी फिल्म को हिट करवाने में जितना योगदान कहानी का होता है उससे कहीं ज्यादा योगदान उसमें फिल्माए गए संगीत का भी होता है। आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई संगीतकार मौजूद है जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से पूरी दुनिया का दिल जीता है।

New WAP

बता दें कि लोग आज भी पुराने गानों को सुनना बेहद ही ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे कई नाम है जिन्होंने अपने संगीत से बॉलीवुड को एक नई ऊंचाई तक ले जाने का काम किया है। लता मंगेशकर इनमे से ही एक है। जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से सभी को दीवाना बनाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं हर नए गाने में शब्दों का चयन भी नए रूप में किया जाता है। लेकिन इनको सुनने वाले सुन लेते हैं। पर शब्दों का अर्थ नहीं जान पाते हैं। तो चलो आज ऐसे ही कुछ शब्दों के बारे में आपको बताते हैं।

धुनकी-धुनकी लागे

katrina kaif dhunki dhunki lage

कुछ समय पहले आए फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में आपने कटरीना को एक गाना गाते हुए सुना था। जो काफी ज्यादा हिट भी रहा था। जिसके बोल थे। ‘धुनकी धुनकी लागे….’जिसे बाद में लोगों ने खूब गुनगुनाया भी था। लेकिन क्या आप जानते हैं। इसका मतलब क्या होता है। बता दें कि इस धुनकी का अर्थ होता है ‘प्यार की मदहोशी’।

कुन फाया कुन

kun faya kun ranbir kapoor

बॉलीवुड फिल्मों में कव्वाली का भी समावेश देखने में आता है।।ऐसी कई कव्वाली है। जो आज भी हिट है। लेकिन कुछ समय पहले आई फिल्म रॉकस्टार में एक कव्वाली को पेश किया गया। जो आज भी हिट है। लेकिन इसमें एक शब्द ऐसा भी था। जिससे बहुत लोग अंजान है। वे शब्द है ‘कुन फाया कुन’ इसका मतलब है ‘जो था वो है और वो ही रहेगा’।

New WAP

अंबरसरिया

Ambarsaria sona mohapatra

कॉमेडी से भरपूर फिल्म फुकरे में भी एक गाना ऐसा ही फिल्माया गया था। जिसमे गाने के बोल में एक शब्द ‘अंबरसरिया’ करके आता है। यह गाना लोगों को खूब पसंद आया पर इसके इस शब्द का अर्थ बहुत कम लोग जानते हैं। चलो तो हम बताते हैं। अंबरसरिया का असली मतलब क्या होता है। दरअसल, अंबरसरिया का मतलब होता है ‘अमृतसर का रहने वाला’। 


Share on