रेस्तरां में वेटर से बॉलीवुड के सुपरस्टार तक का सफर, पढ़े अक्षय कुमार की संघर्षों से भरी कहानी

Follow Us
Share on

फिल्मों में अपने करियर बनाने के लिए कई उभरते हुए कलाकार महानगरी, सपनों का शहर मुंबई आते हैं। लेकिन बॉलीवुड में एंट्री करना इतना आसान नहीं होता आज बहुत से ऐसे सुपरस्टार बॉलीवुड में है जो अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर अपना लोहा मनवा चुके हैं लेकिन क्या आपको पता है इतने बड़े पायदान पर पहुंचने से पहले उन्हें किन कठिन परिस्थितियों से गुजारना पड़ा था।

New WAP

akshay kumar 1
Image Credit: Google

प्रेरणास्त्रोत है सभी के लिए

इनमें ही एक नाम आता है बॉलीवुड के एंटरटेनर अक्षय कुमार का जिन्होंने बॉलीवुड में अपने कदम रखने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने से पहले अक्षय कुमार ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया। आज उनकी कहानी उभरते हुए कलाकारों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

akshay kumar 2
Image Credit: Google

तो आइए आज हम आपको उनके संघर्षों से रूबरू कराते हैं कैसे अक्षय कुमार ने बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होने के बावजूद आज एक सुपरस्टार है। दरअसल, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार लगभग तीन दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी के चलते इस बड़े मुकाम को हासिल किया है।

akshay kumar 3
Image Credit: Google

लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना के लिए उन्हें कई बड़े संघर्षों का सामना करना पड़ा था। अक्षय ने शुरू में बैंकॉक के एक रेस्तरां में वेटर के रूप में काम किया। लेकिन वे अपने इस काम से संतुष्ट नहीं थे। जिसके चलते उन्होंने साउंड मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली।

New WAP

लेकिन अक्षय कुमार यही नहीं रुकने वाले थे। उन्होंने अपने भविष्य को पहचानते हुए। बैंकॉक से भारत वापस आना सही समझा और यहां आकर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई। जिसमे वे सफल भी रहे। अक्षय ने बतौर अभिनेता अपनी पहली फिल्म सौगंध (1991) से बॉलीवुड में कदम रखा। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वे कई सुपरहिट फिल्म इंडस्ट्री को दे चुकें हैं।


Share on