वायरल वीडियो: साफसफाई में निकला विशाल आकार का चूहा, देखकर घबराएं लोग

Follow Us
Share on

विदेशों में अक्सर साफ-सफाई को लेकर समय-समय पर अभियान चलाया जाता है और शहर के नालों को साफ किया जाता है। ऐसा ही एक वाक्य मेक्सिको सिटी में हुआ जब श्रमिक नाला साफ कर रहे थे तब उन्हें अंदर से एक विशालकाय चूहा मिला। इस चूहे का आकार इतना बड़ा था कि श्रमिक उसे देख कर घबरा गए।

New WAP

श्रमिकों को नाले की साफ सफाई करने की चुनौती दी गई थी और इसी दौरान उन्हें नाले में एक बड़ा चूहा नजर आया। इस विशालकाय चूहे को निकाल कर साफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वास्तव में यह असली चूहा नहीं था यह तो हेलोवीन प्रोप (Halloween Prop) था जिसे नाले में फेंक दिया गया था।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस चूहे का आकार इतना बड़ा है कि श्रमिक उसके सामने चींटी की तरह नजर आ रहे हैं। शुरुआती समय में जब इसे देखा गया तो यह बिल्कुल चूहे जैसा नजर आ रहा था लेकिन जब इसे पानी से साफ किया गया तो असली दृश्य सामने आए।

New WAP

इस वीडियो के अभी तक 700000 से भी ज्यादा व्यूज हो चुके हैं और इसे 19 सितंबर को फेसबुक पर पोस्ट किया गया था। जिसने भी यह वीडियो देखा उसने इसे चूहा समझ कर शेयर किया और सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो गई।

द न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार यह सारी घटना एक महिला के कारण हुई जिसने बाद में बताया कि यह उसका प्रॉप था। एवलिन लोपेज़ नाम की महिला ने सफाई दी है कि उसने कई वर्षों पहले हेलोवीन सजावट के लिए चूहे का स्क्रैच तैयार किया था और उसका इरादा किसी को भी परेशान करने का नहीं था।


Share on