सोशल मीडिया पर वायरल हुई सुशांत के भांजे निर्वाण की तस्वीर, फैंस बोले- “सुशांत इज बेक”

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के उभरते हुए कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को महज 34 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। और अपने पीछे करोड़ो फैंस और परिवार वालों को मायूस कर गया। सुशांत ने अपने फिल्मी करियर में बहुत कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी। लेकिन अभिनेता के इस तरह अचानक इस दुनिया से चले जाने से सभी को गहरा सदमा लगा है। जिससे आज भी वह उभर नहीं पा रहे हैं।

New WAP

वहीं आज भी सुशांत सिंह को उनके चाहने वाले हर मौके पर याद किया करते हैं। सुशांत सिंह का परिवार और उनकी बहन सोशल मीडिया के माध्यम से आज भी उनके लिए न्याय की मांग करती नजर आती है। वे अपने इकलौता भाई की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

sushant look

भांजे को बता रहे सुशांत

वहीं सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कृति जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। जिन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसे देख आप भी सुशांत को याद करते नजर आएंगे। दरअसल, श्वेता सिंह कृति ने अपने बेटे निर्माण की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में निर्वाण ध्यान लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने इसके कैप्शन में लिखा है कि – लव यू नन्हें बुद्ध । 

sushant nephew

वहीं अब यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे और निर्वाण को सुशांत की तरह बता रहे है। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है – सुशांत इज़ बैक। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत भी मेंटल पीस के लिए अक्सर ध्यान लगाते हुए नज़र आते थे।

New WAP

आपकी जानकारी के लिए बात दें कि सुशांत सिंह के भांजे निर्वाण उनके बेहद करीब थे। और निर्वाण भी अपने मामा की तरह बनना चाहते हैं। जिसके चलते निर्वाण उनकी हर स्टाइल को फॉलो करते हैं।


Share on