करीना ने बताया इस एक वजह से राजीव कपूर की चौथे की क्रिया संपन्न नहीं करेगा कपूर परिवार

Follow Us
Share on

बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान कपूर फैमिली में दुख का माहौल है। बॉलीवुड के महान अभिनेता राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का 9 फरवरी को दुखद निधन हो गया है। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है। स्वर्गीय ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर राजीव कपूर के निधन की जानकारी दी थी। जैसे ही यह खबर सभी तक पहुंची पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री दुखी हो गई थी।

New WAP

हाल ही में नीतू कपूर ने राजीव कपूर के चौथे की क्रिया को लेकर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि यह क्रिया कपूर परिवार में नहीं होगी। कपूर परिवार के सभी सदस्यों ने इस पोस्ट को साझा किया है। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से यह जानकारी दी है कि राजीव कपूर के चौथे की क्रिया नहीं होगी।

इस कारण से नहीं होगी चौथे की क्रिया

नीतू कपूर के बाद करीना कपूर ने भी इस स्टोरी को अपने सोशल अकाउंट के माध्यम से शेयर किया है और उन्होंने भी यही बात लिखी है। दरअसल कोरोना महामारी के चलते सावधानी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया कि चौथे की क्रिया नहीं की जाएगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और पूरा कपूर परिवार दुख में है।

New WAP

आप सभी जानते हैं कल राजीव कपूर का स्वर्गवास हो गया उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि रणबीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित एक अस्पताल में ले गए थे लेकिन तब तक राजीव कपूर अपनी अंतिम सांस ले चुके थे। गत वर्ष ही रणवीर कपूर के पिता ऋषि कपूर ने भी दुनिया को अलविदा कहा था लिहाजा यह समय कपूर परिवार के लिए और भी कठिन है। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राजीव कपूर की बॉलीवुड में शुरुआत 1983 में बनी फिल्म एक जान है हम से हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों मे अपना अभिनय दिया था जिसमें लवर बॉय, आसमान जैसी फ़िल्में है। राजीव कपूर की 1985 में भारतीय सिनेमा पर दिखाई गई फिल्म राम तेरी गंगा मैली एकमात्र ऐसी फिल्म है जो सफल हुई थी। राजीव कपूर के साथ इस फिल्म में मुख्य अदाकारा मंदाकिनी थी और यह फिल्म राज कपूर ने डायरेक्ट की थी जो कि राजीव कपूर के पिता थे।


Share on