Moosewala Father Contest Elections : भटिंडा से चुनाव लड़ने वाले हैं दिवंगत गायक मूसेवाला के पिता? कांग्रेस पार्टी की जान हलक में उतरी

Follow Us
Share on

Moosewala Father Contest Elections : दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भटिंडा से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। खबर आते ही कांग्रेस के बीच हलचल तेज हो रही है और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस के भटिंडा उम्मीदवार जीत महेंद्र सिंह सिद्धू आज बलकौर सिंह से मुलाकात करने गए थे। ऐसी संभावना बन रही है कि उन्हें भटिंडा से कांग्रेस टिकट दे सकती है।

New WAP

मूसेवाला के पिता लड़ेंगे चुनाव

आपको बता दे कि अभी कुछ समय पहले ही आईवीएफ से सिद्धू मूसे वाला के माता-पिता एक बार फिर से पेरेंट्स बने हैं। सिद्धू मूसे वाला के पिता ने अपनेस्थानीय निवास पर लोगों से बातचीत के दौरान चुनाव लड़ने का संकेत दिया था। उनके करीबी डॉक्टर मंजीत सिंह रंधावा ने दावा किया है कि बलकौर सिंह को स्वतंत्र चुनाव लड़ने के लिए मनाने में हम सफल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले विधायक परगट सिंह ने उनसे संपर्क किया था।

आपको बता दे सिद्धू मूसे वाला के पिता दिसंबर 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में मनसा से चुनाव लड़े थे। लेकिन वह आपके नेता विजय सिंगला से हार गए थे। सिद्धू मूसे वाला की 29 में को पंजाब के मानसा के जवाहर गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आईवीएफ के जरिए उनके माता ने एक बच्चे को जन्म दिया जिस पर काफी विवाद हुआ और उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था।

Moosewala Father Contest Elections

सिद्धू मूसे वाला अपने एक से बढ़कर एक गानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते थे। भले ही सिद्धू मूसे वाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें बेहद याद करते हैं। सिद्धू मूसे वाला ने अपनी मेहनत के बदौलत बेहद कम उम्र में काफी बड़ा नाम हासिल किया।

New WAP

Read Also : बाबा रामदेव के माफीनामे से संतुष्ट नहीं सुप्रीम कोर्ट, फटकार के बाद दुबारा विज्ञापन देकर मांगनी पड़ी माफी

जवान बेटे की मौत के बाद सिद्धू मूसे वाला के माता-पिता पूरी तरह से टूट गए थे। हालांकि एक बार फिर से सिद्धू मूसे वाला के घर एक नन्हे बच्चे ने जन्म लिया है जिसके बाद से उनके माता-पिता काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।


Share on