ऐसा क्या हुआ एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य के साथ जो फूट फूट कर रोने लगी! यहां जानिए असली वजह

Follow Us
Share on

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना महामारी के कारण एक बार फिर तेजी से चल रहे कामों पर विराम सा लग गया है। इससे मनोरंजन दुनिया भी अछूती नहीं है। बता दें कि हाल ही में फिल्म और छोटे पर्दे के सीरियलों की शूटिंग को रोक दिया गया है। पिछले दिनों काफी ज्यादा संख्या में मनोरंजन दुनिया के कलाकार इस वायरस की चपेट में आए थे। इन्हीं को देखकर यह बड़ा फैसला लिया गया था।

New WAP

Devolina Bhattacharya

तो ऐसे समय में कई कलाकार तो लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। तो कई कलाकार आगे आकर जरूरतमंदों की मदद में जुटे हुए हैं। लेकिन बहुत से कलाकार ऐसे भी हैं। जो अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर व्यतीत कर रहे हैं। इनमें ही एक नाम आता है ‘साथ निभाना साथिया’ की देवोलीना भट्टाचार्य का जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव दिखाई दे रही है।

Devolina Bhattacharya 1

New WAP

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे फूट फूट कर रोती हुई दिखाई दे रही है। उनके इस वीडियो ने उनके फैंस की बेचैनी को और बढ़ा दिया है। यह वीडियो देखकर सभी फैंस परेशान हैं कि ऐसा अभिनेत्री को क्या हुआ जो वह इस तरह रो रही है। तो चलो आइए हम बताते हैं ऐसा क्या हुआ देवोलीना के साथ जो वह वीडियो में इस तरह फूट फूट कर रो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)


दरअसल, देवोलीना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तरह के वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी तरह उन्होंने इस बार भी अपना एक ऐसा वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे पहले तो रोती हुई दिखाई देती है पर जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है। वह अपना इमोशन अचानक चेंज कर लेती है और हंसने लग जाती है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी उनकी इस अदाकारी को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं।


Share on