11 साल की उम्र में मिल्खा सिंह के पोते हरजय ने US में लहराया तिरंगा, खिताब किया दादा-दादी के नाम समर्पित

Photo of author

By DeepMeena

Milkha Singh Grandson Harjai: मिल्खा सिंह के बारे में तो आप जानते ही होंगे जिनके जीवन पर फिल्म भी बनी हुई है मिल्खा सिंह भागने के लिए जाने जाते थे उन्होंने अपने जीवन में कई रिकॉर्ड बनाए और भारतीय तिरंगे को विदेशी सरजमीं पर लहराया है। अब हाल ही में खबर आ रही है कि मिल पाती की तरह उनके पोते हरजय मिल्खा ने अमेरिका में शानदार प्रदर्शन करते हुए तिरंगा लहराया है।

New WAP

बता दें कि हरजय मिल्खा ने अमेरिका में यूएसए अंडर 13 गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब जीता है। उनकी इस उपलब्धि के बाद से ही उन्हें शुभकामनाएं मिल रही है। विदेशी सरजमीं पर अपने दादा की तरह उन्होंने ही परचम लहराया है और तिरंगे का मान बढ़ाया है। गौरतलब है कि मिल्खा के बेटे जीव मिल्खा देश के बड़े गोल्फर है।

अब मिल्खा सिंह के पोते हरजय अपने पिता और दादा की तरह उनके नक्शे कदम पर चल पड़े हैं। 11 साल के हरजय ने अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इतनी नहीं उन्होंने अपने इस मॉडल को अपने दादा और दादी को समर्पित किया है। हरजय ने 5 अंडर 211 का स्कोर करते हुए खिताब अपने नाम किया है।

New WAP

 

google news follow button

Leave a Comment