अमिताभ बच्चन ने धोनी से पूछा क्रिकेट नेपोटिजम से जुड़ा ऐसा सवाल, सभी से मिल रही आलोचना

Follow Us
Share on

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर खासे एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन नित नए पोस्ट शेयर किया करते हैं। और उनके फैंस द्वारा इनपर खूब प्रतिक्रिया भी दी जाती है। बता दें कि हाल ही में बिग बी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। जिसमे उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों के नाम मेंसन किए हैं।

New WAP

दरअलस, हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया। और वे उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जिनके घर भी बेटी ने जन्म लिया है। वहीं विराट-अनुष्का के घर नन्नी परी के जन्म लेने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन क्रिकेटर्स की लिस्ट वायरल हो रही है। जिनके घर में बेटी है।

वहीं हाल ही में बिग बी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक लिस्ट शेयर की है। जिसमे भारतीय टीम के कई बड़े खिलाड़ियों ने नाम है। बिग बी ने लिस्ट शेयर करने के साथ ये भी लिखा है कि महेंद्र सिंह धोनी की भी बेटी है। क्या वो कप्तान बनेगी। अमिताभ बच्चन ने जो लिस्ट शेयर की है उसमें सुरेश रैना, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, मो.शमी, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, साहा, हरभजन सिंह, टी नटराजन, उमेश यादव का नाम है।

ये वो क्रिकेटर्स हैं जो बेटियों के पिता हैं। लिस्ट में इन नामों के साथ आखिर में लिखा है कि अब विराट कोहली भी बेटी के पिता बने हैं। भविष्य की क्रिकेट टीम बन रही है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने जितने भी नाम दिए हैं उन सभी भारतीय खिलाड़ियों ने टीम की और से खेलते हुए कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

New WAP


Share on