Ambani Ancestral House : बेहद आलीशान है 100 साल पुराना अंबानी का जूनागढ़ वाला पुश्तैनी घर, यही बीता था धीरूभाई अंबानी का बचपन

Follow Us
Share on

Ambani Ancestral House : मुकेश अंबानी आजकल सुर्खियों में बने हुए हैं।उनके छोटे बेटे की शादी होने वाली है। अभी कुछ समय पहले जामनगर में उन्होंने इसके प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया। इस दौरान लाखों लोग यहां पर आए हुए थे।

New WAP

मुकेश अंबानी का परिवार सिर्फ बिजनेस ही नहीं बल्कि अपने लाइफस्टाइल के वजह से भी सुर्खियों में बना रहता है। मुकेश अंबानी के पास महंगी गाड़ी से लेकर महंगी घड़ी भी मौजूद है।

100 साल पुराना है जामनगर का घर

एंटीलिया को मुकेश अंबानी ने काफी बाद में बनवाया था लेकिन इसके पहले उनका पूरा परिवार अपने पुश्तैनी घर (Ambani Ancestral House) में रहता था। अंबानी परिवार जूनागढ़ जिले के चोरवाड़ का रहने वाला है और यहां पर उनका काफी बड़ा घर है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की शुरुआत करने वाले धीरूभाई अंबानी का जन्म यहीं पर हुआ था। यहां पर अंबानी का दो मंजिला हवेली है। पिछले कई सालों में इसके स्ट्रक्चर में कई बार बदलाव किए गए और यह हवेली मूल वास्तु कला को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

New WAP

अंबानी ने लकड़ी के फर्नीचर पीतल तांबे के बर्तन और कई चीजों के साथ धीरूभाई अंबानी के रहने वाले जगह को रिनोवेट करवा दिया है। यह पैतृक संपत्ति 1.2 एकड़ जमीन में फैली हुई है और इसके चारों तरफ पेड़ पौधे लगाए गए हैं। हालांकि अब इसे स्मारक के रूप में तब्दील कर दिया गया है और इसे जनता के लिए खोल दिया गया है।

Also Read : ईशा अंबानी से भी ज्यादा बड़ा बिज़नेस संभालती उनकी टैलेंटेड सास स्वाति पिरामल, देश की फेमस साइंटिस्ट भी है

आपको बता दे इस पैतृक प्रॉपर्टी को दो भागों में बांटा गया है, इसमें से एक भाग अंबानी परिवार के निजी उपयोग के लिए तो वही दूसरा जनता के लिए खोल दिया गया है। आपको बता दे मुकेश अंबानी को अपने पैतृक घर से काफी प्यार है और अक्सर वह अपने घर पर जाते रहते हैं।


Share on