पुरे विश्व में इन लोगों को दूसरे देश की यात्रा पर नहीं रखना होता है पासपोर्ट, फिर भी मिलता है पूरा सम्मान

Follow Us
Share on

Passport News : हम सभी को एक देश से दूसरे देश में यात्रा पर जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है बिना पासपोर्ट के हम एक देश से दूसरे देश की यात्रा नहीं कर सकते। हालाकी कई देश ऐसे हैं जहां पर बिना पासपोर्ट के भी यात्रा की जा सकती है ऐसा करने का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना होता है। लेकिन जिन देशों में यात्रा के लिए पासपोर्ट अनिवार्य है वहां आप बिना पासपोर्ट के यात्रा करते हैं तो इसे गैरकानूनी माना जाता है। आम जनता के अलावा देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भी अलग-अलग देशों की यात्रा के समय एक पासपोर्ट साथ में रखना होता है।

New WAP

साधारण भाषा में समझा जाए तो पासपोर्ट एक विशेष पहचान पत्र होता है जिसमें आपका नाम, जन्म तारीख और आप की नागरिकता से जुड़ी सभी जानकारियां लिखी होती है। आप में से कुछ ही लोग यह जानते होंगे कि दुनिया में तीन ऐसे लोग हैं जिन्हें एक देश से दूसरे देश यात्रा के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती है। यह तीन लोग बिना किसी रोक-टोक के पूरे विश्व में कहीं भी किसी भी देश में यात्रा कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं वह कौन लोग हैं जिन्हें पूरे विश्व में यात्रा के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती है।

यह भी पढ़ें : साइकिल चलाकर लाखों कमा रहा मध्यप्रदेश का 22 साल का यह नौजवान, जर्मनी तक है इनके दीवाने

इन लोगों को नहीं होती पासपोर्ट की जरुरत

पूरे विश्व में जिन्हें यात्रा के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती तो वह वाकई में पूरे विश्व के लिए विशेष ही होंगे। आप सभी को बता दें कि ब्रिटेन और जापान के राजा और रानी यह लोग विश्व में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं इन्हें किसी भी देश में पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होगी। जब भी यह किसी दूसरे देश की यात्रा पर जाते हैं तब इनसे इनका पासपोर्ट नहीं मांगा जाता है। प्रोटोकॉल यह है कि जब भी यह लोग किसी देश की यात्रा करेंगे तब वहां इनका पूरा स्वागत और सम्मान किया जाएगा।

New WAP

यह भी पढ़ें : यूटूबर अरमान मलिक की पत्नियां पायल और कृतिका आई सड़कों पर, मोमोज-बर्गर खाने के लिए बेच रहीं पेन

पासपोर्ट दस्तावेज की शुरुआत आज से 100 वर्ष पहले हुई थी। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान कई लोग चोरी छुपे एक देश से दूसरे देश में चले जाते थे जिसे रोकने के लिए पासपोर्ट सिस्टम की अनिवार्यता शुरू की गई। ब्रिटेन और जापान के राजा और रानी जब भी किसी देश की यात्रा पर जाते है तो विदेश मंत्रालय उस देश को संदेश भेजते है कि राजा या रानी आपके देश की यात्रा पर आएंगे तो उचित इंतजाम किये जाएं। विदेश मंत्रालय सभी को यह भी आश्वासन देते है की राजा और रानी के प्रोटोकॉल का भी पूरा ध्यान रखा जाएं।


Share on