मनोरंजन दुनिया के कलाकार अपने चाहने वालों को एक के बाद एक कई खुशखबरी या दे रहे हैं बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार राजकुमार राव ने अपनी 10 साल पुरानी गर्लफ्रेंड से शादी की है। तो वहीं इसके बाद ही बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा प्रीति जिंटा ने 46 वर्ष की उम्र में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। वहीं अब खबर आ रही है कि फिल्म यह जवानी है दीवानी में नजर आने वाली अभिनेत्री एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma) ने एक क्यूट बच्ची को जन्म दिया है।
हाल ही में अभिनेत्री में यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है उन्होंने अपने बच्चे के साथ अपनी एक तस्वीर को साझा किया है मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री ने बच्ची को 12 तारीख को ही जन्म दे दिया था। लेकिन इसकी जानकारियां साझा की गई है। बच्चे के जन्म के बाद से ही दोनों पति पत्नी काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री के चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
View this post on Instagram
इतना ही नहीं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि अभिनेत्री एवलिन शर्मा के पति का नाम तुशान भिंडी है। दोनों ने पहले एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था उसके बाद दोनों ने 15 मई 2021 को शादी कर ली और अब उनके घर नन्ही बच्ची ने जन्म लिया है। बेटी के जन्म के बाहर ही दोनों के परिवार वाले भी काफी खुश नजर आ रहे हैं बता दें कि अभिनेताओं ने हाल ही में अपने बच्चे के साथ एक तस्वीर को साझा किया था जिसके बाद सभी को इस बात की जानकारी लग पाई थी।