आपने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों के आलीशान घर तो देखे ही होंगे। बता दें कि इन सभी कलाकारों ने फिल्म इंडस्ट्री में काम रहते हुए। दौलत और शोहरत खूब कमाई है। वहीं इस दौलत का उन्होंने कई परसेंट हिस्सा प्रॉपर्टी खरीदने में लगाया है। हाल ही में आपने देखा होगा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने मुंबई के अलग-अलग कोने में आलीशान बंगले खरीदे हैं।
लेकिन आज हम बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन कलाकारों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिनके फार्महाउस भी काफी ज्यादा आलीशान है जो अपनी सुंदरता के लिए भी जाने जाते हैं। तो चलो आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ चुने हुए सितारों के फार्म हाउस से आपको रूबरू कराते हैं जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है।
इस लिस्ट में पहला नाम आता है एंटरटेनमेंट कलाकार अक्षय कुमार का आपने अक्षय कुमार का आलीशान घर तो देखा ही होगा लेकिन क्या आपको पता है उन्होंने गोवा में एक फार्म हाउस भी खरीदा हुआ है जहां पर अपने पूरे परिवार के साथ वैकेशन मनाने जाया करते हैं।
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है बॉलीवुड इंडस्ट्री में दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान का जिनकी मुंबई में भी कई प्रॉपर्टी में मौजूद है लेकिन इसके बावजूद उन्हें खेतों में काम करना बेहद ही ज्यादा पसंद है लॉकडाउन के दौरान उन्हें खेतों में काम करते हुए भी देखा था। बता दें कि उनका एक फार्महाउस है। जिसमें ही वे खेती भी करते हैं। जो पहाड़ों के बीच हरियाली में छिपा हुआ है जिसकी सुंदरता देखते ही बनती है।
इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है फिल्म इंडस्ट्री में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान का जिनका आलीशान घर मन्नत पूरे विश्व में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। उनके इस घर की कीमत 200 करोड़ रुपए है। जो अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है। लेकिन किंग खान के पास फार्महाउस भी है। जो अलीबाग में मौजूद है जहां पे अक्सर अपने दोस्तों के साथ में जाया करते हैं।
इस लिस्ट में चौथा नाम आता है आमिर खान का जिन्होंने अपनी कलाकारी के दम पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने नाम की छाप छोड़ी है इतना ही नहीं उन्होंने फैंस के दिलों में भी अपनी एक अलग ही छवि बनाई है यही कारण है कि वह एक साल में एक या दो ही मूवी देते हैं। लेकिन उनकी हर फिल्म लगभग हिट ही साबित होती है। लेकिन उनके फॉर्म हाउस की बात करें तो वह काफी ज्यादा आलीशान बना हुआ है। जिसकी सुंदरता भी अंदर से देखने लायक है।