जब पाकिस्तानी सेना ने कहा माधुरी दीक्षित हमें दो हम कश्मीर को छोड़ देंगे, मजेदार था किस्सा

Follow Us
Share on

90 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जिन्होंने अपने अभिनय से कई लोगों को अपना प्रशंसक बनाया है। करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित को धक-धक गर्ल के नाम से भी आप सभी जानते हैं। माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था। माधुरी का परिवार मराठी ब्राह्मण है और उनकी दो बहनें है और एक बड़ा भाई है। माधुरी ने फिल्मी दुनिया में शुरुआत फिल्म अबोध में मैं अभिनय से की थी। इस फिल्म में माधुरी के अभिनय की काफी सराहना की गई थी हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही थी।

New WAP

Madhuri Dixit Nene

अपने फिल्मी करियर में माधुरी दीक्षित ने कई सफल फिल्मों में काम किया है और अपने अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। अब तक माधुरी ने अपने अभिनय और डांस से कई अवार्ड जीते हैं जिसमें भारत का सबसे बड़ा अवार्ड पद्मश्री भी शामिल है। 90 के दशक में माधुरी दीक्षित वह अभिनेत्री थी जिसे बतौर महिला कलाकार सबसे ज्यादा रुपए मिलते थे। माधुरी दीक्षित की मुस्कान और उनकी अदाकारी इतनी खास थी कि उनकी एक झलक के लिए लोग घंटों इंतजार करते थे।


आज हम आपको माधुरी दीक्षित के जीवन से जुड़ी है एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका संबंध पाकिस्तान और कश्मीर से है। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर में ना सिर्फ भारत बल्कि विश्व में कई प्रशंसक बनाए हैं। भारत के साथ ही साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी उनके प्रशंसकों की कमी नहीं है। पाकिस्तानियों का प्रेम अपने देश के कलाकारों के प्रति कम और माधुरी दीक्षित के प्रति अधिक होता था। यही कारण था कि पाकिस्तानी लड़के माधुरी दीक्षित की फोटो अपने घर में लगाते थे। हर पाकिस्तानी का उस समय यह सपना होता था कि बस एक बार माधुरी दीक्षित का दीदार हो जाए।

New WAP

madhuri dixit poster in pakistan

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह वाक्य उस समय का है जब भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध चल रहा था। युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा यह मैसेज दिया गया कि अगर भारत हमें माधुरी दीक्षित दे तो हम कश्मीर को हमेशा के लिए छोड़ देंगे। पूरे विश्व में माधुरी दीक्षित के प्रति जितनी दीवानगी देखने को मिली है आज तक ऐसी दीवानगी किसी भी अभिनेत्री के लिए देखने को नहीं मिली है।


माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी कैरियर में सैकड़ों सुपरहिट फिल्में दी है। जिसमें साजन, तेजाब, राम लखन, खलनायक, बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, देवदास जैसी फिल्में शामिल है। ऐसी कई और फिल्में है जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन माधुरी की कलाकारी और उनके डांस ने सभी का दिल जीत लिया। माधुरी दीक्षित ने कई बॉलीवुड एक्टर के साथ काम किया है जिसमें बच्चन परिवार खान परिवार कपूर परिवार शामिल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lokmat News Hindi (@lokmatnewshindi)


माधुरी दीक्षित अपने अभिनय और डांस से तो मशहूर हुई ही थी उनके अफेयर के चर्चे भी बहुत खास थे। फिल्म थानेदार के साइट पर माधुरी दीक्षित और संजय दत्त करीब आए और उनके अफेयर की चर्चाएं चली। लेकिन 1993 में संजय दत्त मुंबई हादसे में ऐसे उलझे की माधुरी दीक्षित ने उनसे रिश्ता ही खत्म कर दिया। इसके बाद माधुरी दीक्षित और क्रिकेटर अजय जडेजा के बीच नज़दीकियां हुई ही थी कि जडेजा भी मैच फिक्सिंग में उलझ गए और एक बार फिर माधुरी दीक्षित को रिश्ता तोड़ना पड़ा। फिर माधुरी दीक्षित की जिंदगी में डॉक्टर नेने आए और दोनों ने शादी कर ली। आज माधुरी दीक्षित को डॉक्टर नेने के साथ 22 वर्ष हो चुके हैं और दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं।

Madhuri Dixit Family


Share on