जब शत्रुध्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी की असली माँ बताने पर भड़क गयी थी रीना रॉय, कही थी ये बात

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही है। सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा द्वारा कई बेहतरीन फिल्में देने के बाद आज उन्हें बॉलीवुड की दबंग अभिनेत्री कहा जाता है। सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म सलमान खान की दबंग थी इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा को सभी लोग दबंग गर्ल के नाम से बुलाने लगे।

New WAP

Shatrughan Sinha Sonakshi poonam

अक्सर यह देखने में आता है कि जब कोई स्टार सफल होता है तब उसके साथ कॉन्ट्रोवर्सी जुड़ जाती है। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा पहली अभिनेत्री है जिनके जीवन में कॉन्ट्रोवर्सी उनके बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही शुरू हो गई थी। बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्हा की तुलना 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रीना राय से की जाती है। बॉलीवुड में सभी यही कहते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा और रीना राय की बेटी है ना कि पूनम की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bollywood__romania (@bollywood_7786)


बॉलीवुड में 70 के दशक की अभिनेत्री रीना राय ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सुभाष घई की फिल्म कालीचरण के समय शत्रुघ्न सिन्हा और रीना राय के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कालीचरण सुपर हिट हो गई और दोनों के अफेयर के बातें शुरू हो गई। शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय ने अपने प्यार को शादी में बदलने की बहुत कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।

New WAP

reena roy shatrughan sinha

हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा और रीना राय की शादी तो नहीं हो पाई लेकिन सोनाक्षी सिन्हा को देखकर अक्सर लोग यही कहते हैं कि यह रीना रॉय की बेटी है। जब यह खबर सोनाक्षी सिन्हा को पता चली तो वह काफी नाराज हुई। यह खबर इतनी ज्यादा वायरल हो गई थी कि शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई देनी पड़ी थी। पूनम सिन्हा ने बताया कि सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू कराया है।

reena roy sonakshi sinha

फिल्म की कहानी के अनुरूप सोनाक्षी सिन्हा को एक विशेष भारतीय रूप दिया गया था। जिसे देखकर हर कोई उन्हें रीना राय बता रहा था। जिसके बाद इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया कि सोनाक्षी सिन्हा पूनम सिन्हा की नहीं बल्कि शत्रुघ्न और रीना राय की बेटी है। न्यूज़ एजेंसी को एक इंटरव्यू में रीना रॉय ने यह स्पष्ट किया कि सोनाक्षी सिन्हा उनकी नहीं बल्कि पूनम सिन्हा की बेटी है और उनकी ही तरह दिखाई देती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


रीना रॉय ने बताया था कि एक समय उन्हें भी आशा पारेख और नासीर हुसैन की बेटी बता दिया गया था। रीना रॉय ने बताया कि बॉलीवुड में यह चर्चा होती ही रहती है जो की बहुत बहुत साधारण है और ये ख़बरें कुछ समय बाद समाप्त हो जाती है। इसलिए इस तरह की चर्चाओं से किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि इन खबरों के बाद सोनाक्षी सिन्हा कभी भड़क गई थी और कहा था कि वह केवल पूनम सिन्हा की बेटी है और उन्हीं की तरह उनकी शक्ल दिखती है।


Share on