Most Expensive Private Jet : यह है दुनिया का सबसे महंगा प्राइवेट जेट, 4 हजार करोड़ में मिलती है आसमान में 7 स्टार होटल जैसी सुविधा

Follow Us
Share on

Most Expensive Private Jet : दुनिया में कई ऐसे लोग होते हैं जो महंगी चीज रखने के शौकीन होते हैं। लोग अपने शौक पूरे करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं। कई ऐसे भी लोग हैं जिनके पास प्राइवेट जेट होता है और इससे यात्रा करना काफी सुविधाजनक होता है। प्राइवेट जेट रखना लोगों को उनके शक्तिशाली होने और अमीर होने का सिंबल लगता है।

New WAP

सऊदी अरब के प्रिंस अलवलीद बिन तलाल के पास एयरबस a38 है। यह दुनिया का सबसे महंगा प्राइवेट जेट है। यह हवा में उड़ता हुआ महल है और यह अंदर से अत्यंत भव्य है। इसकी कीमत 500 मिलियन डॉलर यानी की 4000 करोड रुपए है। सऊदी के प्रिंस ने इसको 300 मिलियन डॉलर में खरीदा था और इसके साथ सजावट पर 200 मिलियन डॉलर खर्च किए।

Most Expensive Private Jet में यह है खास

सऊदी अरब के प्रिंस के इस प्राइवेट जेट में कॉन्सर्ट हॉल, टर्किश बाथ, गैराज, अस्तबल और प्रिंस का सिंहासन है। इसमें एक प्रार्थना कक्ष है जो हर दिशा से मक्का की तरफ ही घूमता है। प्रिंस की कार और घोड़े इसमें उनके साथ ही यात्रा कर सकते है इतनी इसमें जगह है।

इस जेट में 10 सीटों वाला डाइनिंग रूम ग्रैंड पियानो एरिया और एक इंस्ट्रूमेंट स्टेडियम है। इसमें एक लग्जरी मीटिंग हाल है। सऊदी अरब के प्रिंस का इसमें ऑफिस बना हुआ है।

New WAP

Also Read : NASA दे रही सुनहरा अवसर फ्री में चांद पर दर्ज कराएं अपना नाम, बस करना होगा यह काम! लाखों लोग कर चुके आवेदन

जेट अधिकतम 1050 किलोमीटर की रफ्तार से उड़ सकता है और बिना रुके 15700 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। दुनिया का सबसे महंगा प्राइवेट जेट रूसी अरबपति ऑलिगार्च अलीशेर उस्मानोव के पास है। उनके पास 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की एक प्राइवेट जेट है। यह देखने में बहुत शानदार लगता है और इसके अंदर तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद है।


Share on