गाय के प्रति लाजवाब प्यार, पहले कराई गोद भराई फिर बछड़े का किया नामकरण, देखे अनोखा वीडियो

Follow Us
Share on

जानवरों के प्रति इंसानों को प्यार करते हुए तो आपने देखा ही है, घरों में लोग कुत्ते, बिल्ली और भी कई तरह के पशु और पक्षी पालते है इन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह रखते है। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर गाय के प्रति प्यार और फिर उसकी गोद भराई का अनोखा मामला जमकर सुर्खिया बटोर रहा है। वैसे तो सोशल मीडिया पर हर दिन छोटी बड़ी घटनाओं के साथ ही कई अजीबोंगरीब मामलों के वीडियो वायरल हो रहे है। इन दिनों अजीब ही मामला सामने आया है, ये मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले का है, यहां रहने वाले एक परिवार ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है जिसे देखकर आप भी सोचने को मजबूर हो जायेंगे।

New WAP

calf christening

दरअसल यहां रहने वाले एक परिवार ने अपने घर में एक गाय पाली है। वैसे तो हर घर में गाय होती है, गाय से इतना प्यार शायद ही पहले कभी देखा होगा। इस परिवार के एक गाय को अपनी बेटी की तरह पालते है इतना ही नहीं उसके बछड़े को भी उसी तरह प्यार करते है मानों जैसे वो गाय नहीं बल्कि उनका परिवार का एक बच्चा है।

इन दिनों आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपट्नम बीच रोड़ पर रहने वाला परिवार अपने कारनामें से इस समय सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खिया बटोर रहा है। इस परिवार ने गाय को अपनी बेटी से बढ़कर पाला और जब वहां गर्भवती हो गई तो उसकी भी उसी तरह गोद भराई कराई गई जिस तरह एक महिला की कराई जाती है। इसके बाद अब गाय के बछड़े का जन्म होने के बाद परिवार के लोगों ने नामकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ ही दोस्तों को खाने पर आमंत्रित किया। अक्सर महिला की गोद भराई और बच्चे का नामकरण देखा है लेकिन गाय की गोद भराई और बछड़े का नामकरण कार्यक्रम देखकर आपको अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन ये 100 प्रतिशत तक सही है, लेकिन परिवार के लोग गाय से बेहद प्यार करते है फिर उन्हें लोगों की बातों का फर्क नहीं पड़ता है।

New WAP

इस समय गाय के बछड़े के नामकरण का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिया है। इससे पहले एक कुत्ते और कुतिया की शादी या फिर बंदर के द्वारा ढाबे पर ​बरतन धोते का वीडियो काफी देखा है, लेकिन गाय के बछड़े का नामकरण करने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियों में देख सकते है बछड़े को झूले में बैठाकर झूलाया जा रहा है। इसमें खास बात ये है कि जिस बछड़े को झूले में झूलाया जा रहा है उसकी जन्म भी करीब 1 महीने पहले ही हुआ है। तेलुगु रीति रिवाज में एक महीने में बच्चे को झूले में बैठाकर उसका नामकरण किया जाता है बिल्कूल इसी तरह बछड़े को भी झूले में बिठाकर नामकरण किया जा रहा है।

बहरहाल इस समय ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के द्वारा तरह—तरह की प्रतिक्रिया भी दी जा रही है, वहीं इस वीडियों में बच्चे के प्रति लोगों के प्यार को काफी देखा जा रहा है। वहीं बछड़ा भी झूले में किसी बच्चे के जैसे मजे से खुद को प्यार कराता दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं समारोह में शामिल सभी लोग उसे देख खुश हो रहे हैं।


Share on