जब अजय देवगन के साथ ने रोहित शेट्टी को बना दिया बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा डायरेक्टर

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिल्म निर्माताओं की बात की जाए तो इनमें एक नाम रोहित शेट्टी का भी शामिल है। रोहित शेट्टी एक ऐसे डायरेक्टर है जिन्होंने ज्यादातर इंटरटेनमेंट मूवी को लोगों को दिखाने पर ज्यादा जोर दिया है। उन्होंने अपनी अधिकतर फिल्मों में बतौर हीरो अजय देवगन को लिया है। लेकिन आज तक इस बात से बहुत लोग अनजान है कि आखिर रोहित शेट्टी अजय देवगन को अपनी फिल्मों में बतौर हीरो काम क्यों देते हैं। तो चलो आज इस राज से पर्दा उठाते हैं और आपको बताते हैं कि ऐसा क्या है कि रोहित शेट्टी को अजय देवगन इतने ज्यादा पसंद क्यों आते हैं।

New WAP

Ajay Devgan Rohit Shetty 1

बॉलीवुड फिल्मों को लेकर रोहित शेट्टी की बात की जाए तो आज मैं काफी सफल डायरेक्टरों में गिने जाते हैं और वह प्रतिवर्ष 1 या 2 फिल्म बनाते रहते हैं। लेकिन आज इतनी बड़ी सफलता को छूने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पास कभी बसों में इधर से उधर जाने के लिए पैसे भी नहीं हुआ करते थे। एक समय ऐसा था जब वे पैदल चलकर अपना काम किया करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने इतनी बड़ी उपलब्धि को पाने के लिए काफी परेशानियों का सामना किया है। लेकिन वे उनकी मेहनत के दम पर आज बॉलीवुड में इतना बड़ा नाम कमा पाए हैं।

Ajay Devgan Rohit Shetty 2

New WAP

बता दें कि रोहित के पिता एमबी मशहूर स्टंटमैन थे। लेकिन उनकी छोटी उम्र में ही उनके पिता का निधन हो गया था। और छोटी उम्र में ही उनके ऊपर परिवार का सारा भाड़ा गया और इस दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा उनके पास पैसे की इतनी तंगी आ गई थी कि उन्हें कहीं समय भूखा भी रहना पढ़ता था। इतना ही नहीं घर की स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण उनकी मां को भी काम करना पड़ा और रोहित अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाए थे।

Ajay Devgan Rohit Shetty 3

लेकिन वे कभी भी परेशानियों से नहीं डरे और पीछे नहीं मुड़े और हमेशा डटकर इसका सामना किया। उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखते हुए पहले शुरुआत में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप करना चालू किया। वही इस दौरान उनकी मुलाकात अभिनेता अजय देवगन से हो गई और बातों ही बातों में दोनों की अच्छी दोस्ती भी हो गई और इस दौरान ही रोहित ने उठा लिया था कि वह पहली मूवी में बतौर हीरो अजय देवगन को ही रखेंगे।

Ajay Devgan Rohit Shetty 4

लेकिन रोहित शेट्टी ने जैसा सोचा वैसा हो नहीं पाया और उनकी अजय देवगन के साथ बनी पहली फिल्म जमीन फ्लॉप साबित हुई इसके बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया। इसके साथ रोहित शेट्टी एक बार भी परेशानियों में आ गए लेकिन इस कठोर परिस्थिति में अभिनेता अजय देवगन ने एक दोस्त के नाते उनके साथ दिया।

Ajay Devgan Rohit Shetty 5

और उन्होंने साल 2006 में अजय देवगन के साथ मिलकर गोलमाल फिल्म बनाई बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुई और यहीं से रोहित शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में एक डायरेक्टर के रूप में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने अजय देवगन के साथ एक के बाद एक कई फिल्में बनाई जो सुपरहिट साबित हुई


Share on