एंटीलिया से भी ज्यादा आलीशान है नीता अंबानी का 230 करोड़ का प्राइवेट जेट, देखें inside तस्वीरें

Follow Us
Share on

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और विश्व के दसवें अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी करोड़ों की मालकिन है। करोड़ों की मालकिन होने के बाद भी नीता अंबानी अपनी सादगी की वजह से पूरे विश्व में मशहूर है। दुनिया में कई लोग उन्हें फॉलो करते हैं और अपना प्रेरणा स्त्रोत मानते हैं। करोड़ों की मालकिन होने के कारण नीता अंबानी अपने विशेष और आकर्षक अंदाज़ के कारण हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं।

New WAP

Neeta Ambani Private Jet 5

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी होने के साथ ही साथ नीता अंबानी ने एक विशेष पहचान बनाई है। नीता अंबानी के द्वारा किए जा रहे हैं सद कार्यों से लोग काफी प्रभावित रहते हैं और यही कारण है कि उनकी एक अलग पहचान है। नीता अंबानी एक सफल बिजनेसवुमन होने के साथ ही साथ लग्जरी चीजों की दीवानी भी है। उनकी लग्जरी जीवन से जुडी कई ख़बरें सोशल मीडिया पर वायरल रहती है।

Neeta Ambani Private Jet 3

New WAP

अपनी सभी लग्जरी चीजों में नीता अंबानी को सबसे ज्यादा पसंद है उनका जेट विमान। यह जेट विमान उन्हें उनके पति मुकेश अंबानी ने उनके 44 वें जन्मदिन पर गिफ्ट किया था। नीता अंबानी जब भी कहीं सफर करती है तो इस विमान का उपयोग ही करती है। नीता अंबानी का यह जेट विमान एअरबस 319 है जोकि 230 करोड़ रुपए का है। हालांकि जमीन पर करोड़ों रुपए की इंपोर्टेड कार में घूमने वाली नीता अंबानी का प्राइवेट जेट किसी पांच सितारा होटल से कम नहीं है।

Neeta Ambani Private Jet 4

इस कस्टम डिजाइन किये हुए जेट में एक साथ 12 से 15 लोग सफर कर सकते हैं। विमान को नीता अंबानी के पसंदीदा कलर और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही बनवाया गया है। नीता अंबानी के इस प्राइवेट जेट में वह हर सुख सुविधाएं मौजूद हैं जो किसी पांच सितारा होटल में होती है। इस विमान को डायनिंग हॉल, स्काई बार, गेमिंग और मनोरंजन जैसी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। विमान में सेटेलाइट टेलीविजन, वायरलेस कम्युनिकेशन और उच्च क्वालिटी का म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है।

Neeta Ambani Private Jet 1

लम्बे सफर को ध्यान में रखते हुए इस विमान में नीता अंबानी के आराम को प्राथमिकता देते हुए एक मास्टर बैडरूम बनाया गया है। विमान के अंदर ही मीटिंग रूम और डाइनिंग हॉल बनाया गया है जो फाइव स्टार होटल की तरह आकर्षक है। वहीं उनके मूड को लाइट करने के लिए इसमें एक स्काई बार भी मौजूद है। नीता को कई बार इससे सफर करते देखा गया है। पेज 3 पार्टीज, आईपीएल के मैच या फिर कई फैशन शोज के दौरान भी नीता अंबानी का ग्लैमरस अवतार नजर आ चुका है।

Neeta Ambani Private Jet 2


Share on