Neetu Kapoor Reveal About Rishi Kapoor : ऋषि कपूर को फ़्लर्ट करते कई बार पकड़ा, पत्नी नीतू कपूर का पति के निधन के 3 साल बाद बड़ा खुलासा

Follow Us
Share on

Neetu Kapoor Reveal About Rishi Kapoor : नीतू कपूर अपने दौर में बॉलीवुड इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्रियों में शामिल थीं। अमर अकबर एंथनी, याराना, दीवार और कभी-कभी जैसी फिल्मों के साथ 70 के दौर में नीतू कपूर का स्टारडम सर चढ़कर बोल रहा था। हालांकि ऋषि कपूर से शादी करने के बाद उन्होंने अभिनय छोड़ दिया। नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादीशुदा लाइफ अक्सर मीडिया के गलियारों में चर्चा का केंद्र बन जाती थी। ऐसा कहा जाता है कि नीतू शादी के बावजूद ऋषि के फ्लर्टी व्यवहार के बारे में बेहतर तरह से जानती थीं।

New WAP

Neetu Kapoor ने किया 43 साल बाद खुलासा

नीतू कपूर ने इंटरव्यू में कहा था कि ऋषि कपूर आउटडोर शूट पर इश्क मिजाजी के बारे में मालूम करने वाली वह पहली शख्स थीं। नीतू ने कहा कि यह मैंने उन्हें सैकड़ों दफा फ्लर्ट करते हुए पकड़ा। मगर मुझे मालूम है कि वे केवल वन नाइट स्टैंड थे। मैं इसको लेकर उनसे लड़ती थी, मगर अब मैंने सोच लिया है-आगे बढ़ो, देख रहे हैं तुम ऐसा कब तक करोगे। मुझे मालूम है कि उनकी फैमिली सबसे पहले आती है, लिहाजा मुझे उनके प्रेम रिश्तों के बारे में सोचना ही नहीं चाहिए। वे केवल दिखा रहे हैं। वह मुझ पर काफी ज्यादा आश्रित है, लिहाजा मुझे तो कभी नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : Pakistani एक्ट्रेस के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रणबीर की फोटो हो गई थी LEAK, देखकर भड़क गए थे पिता ऋषि कपूर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

बता दें कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर 22 जनवरी 1980 को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्हें अंतिम बार श्याम रल्हन की डायरेक्शन में बनी फिल्म गंगा मेरी मां में देखा गया। उन्होंने बेटी रिद्धिमा कपूर को सितंबर 1980 में जन्म दिया था। जबकि सितंबर 1982 में बेटे रणबीर कपूर का जन्म हुआ। नीतू कपूर ने साल 2009 में ऑनस्क्रीन कमबैक किया। उन्होंने दूनी चार, स्पेशल 26, जुग जुग जीयो और जब तक है जान बेशरम जैसी कई फिल्मों में किरदार निभाया है।

New WAP


Share on