जब सच जानने के लिए अपनी पत्नी मारिया को अरशद वारसी ने कोल्डिंग में मिलाकर पिला दी थी बीयर

Follow Us
Share on

हिंदी सिनेमा में अरशद वारसी (Arshad Warsi) वह नाम है जिन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में इतना बड़ा नाम कमाया है। बता दें कि उन्होंने अपने कॉमेडी भरे अंदाज से सभी का खूब दिल जीता है। यही कारण है कि लोग उन्हें बेहद ही ज्यादा पसंद करते हैं। अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में लगभग हर तरह के किरदार को निभाया है। जिसमें वह एकदम सटीक बैठते हैं और उन्होंने हर किरदार को बखूबी निभाते हुए यह साबित कर दिया कि वह भी एक दमदार कलाकार है। जिसे किसी भी सांचे में ढाला जा सकता है।

New WAP

Arshad Warsi

फिल्म इंडस्ट्री में यहां तक का सफर तय करने के लिए अरशद वारसी को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा बता दें कि जब छोटे थे उस समय में उनके माता-पिता इस दुनिया को अलविदा कह गए जिसके बाद में सारी जिम्मेदारी आपके ऊपर ही आ गई। इतना ही नहीं अभिनेता के जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें मुंबई में रहते हुए बसों में कई तरह के सामान बेचना पड़े थे। यहां उनका बहुत ही ज्यादा स्ट्रगल भरा दिन था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)


लेकिन अरशद की किस्मत और कुछ ही चाहती थी। स्ट्रगल कर रहे अरशद को भी नहीं पता था कि उनकी किस्मत बहुत जल्द चमकने वाली है। उन्होंने करियर के शरुआत में एक डांस ग्रुप ज्वाइन किया और फिर उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला। लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं अभिनेता की लव लाइफ के बारे में जितनी ज्यादा घुमावदार उनकी जिंदगी रही है। उससे कहीं ज्यादा पेचीदा उनकी लव लाइफ रही है। तो चलों आज बताते हैं। अरशद की लव लाइफ के बारे में।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)


अभिनेता की लव स्टोरी की शुरुआत उस समय हुई जब उन्हें साल 1991 में अरशद ने खुद का डांस ग्रुप चलाना शुरू किया। इस दौरान ही उन्हें मुंबई के एक स्कूल में बतौर जज बुलाया गया था क्योंकि अरशद का उस समय तक काफी ज्यादा नाम फेमस हो चुका था। इस दौरान ही उन्होंने पहली बार मारिया गोरेटी को देखा था। जो उस समय छात्रा थी। लेकिन आप तो जानते ही है। दिल तो बच्चा है ऐसा ही अरशद के साथ हुआ। और वो मारिया को देखते ही दिल दे बैठे।

Arshad Warsi Wife Maria Goretti

अरशद ने मारिया से नजदीकी बढ़ाने के लिए उनके डांस ग्रुप में उन्हें आने के लिए इनविटेशन दे दिया। जब मारिया उनके डांस ग्रुप से ज्वाइन हो गई उसके बाद लगातार दोनों के बीच में मुलाकाते होने लगी, इस दौरान अरशद ने अपने दिल की बात मारिया को बता दी लेकिन मारिया ने उस समय अरशद से साफ इनकार कर दिया था। लेकिन इसके बाद में भी अभिनेता ने तो ठान लिया था उन्हें शादी मारिया से ही करनी है तो उन्होंने भी हार नहीं मानी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)


मारिया के तरह इनकार करने के बाद अरशद का दिल बेचैनी से तड़प रहा था और दिल यह मानने को राजी नहीं था कि मारियो हमसे प्यार नहीं करती है। तो उन्होंने भी सच सामने लाने के लिए एक एक्सपेरिमेंट कर लिया। एक इंटरव्यू के दौरान अरशद ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने दुबई ट्रीप के दौरान मारिया की कोल्ड ड्रिंक में बियर मिला दी। जब मारिया को नशा चढ़ गया तो उन्होंने अपने प्यार का इजहार अरशद के सामने कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)


मारिया से सच जानने के बाद भी अरशद की मुश्किलें कम नहीं हुई।।बता दे कि मारिया के घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे लेकिन लगातार अभिनेता के प्रयास के बाद उनके घरवाले मान गए और बाद में वैलेंटाइन डे के दिन दोनों की शादी मुस्लिम और ईसाई रीति रिवाज से कर दी।


Share on