Free Ashram To Stay in India : भारत के इन 5 आश्रमों में मुफ्त में गुजार सकते हैं अपनी पूरी जिंदगी, जानें क्या है नियम-कायदे

Photo of author

By Viralsandesh News Desk

Free Ashram To Stay in India

Free Ashram To Stay in India : व्यस्तता भरी जिंदगी में स्वयं के लिए वक्त निकालना काफी कठिन है। इंसान कभी करियर, कभी नौकरी, कभी घर तो कभी परिवार की जिम्मेदारियों में इतना उलझ जाता है कि स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाता है। चिंता और तनाव के बाद मन बनाता है कि कुछ दिनों की सुकून और शांति की जिंदगी जी जाए। वैसे तो सुकून पाने के लिए पहाड़ों के होटल, होमस्टे और रिजॉर्ट का इस्तेमाल करते हैं। क्या आपको मालूम है कि पहाड़ों पर ऐसे कोई आश्रम है, जहां परमानेंट मुफ्त में रह सकते हैं।

New WAP

​ईशा योग केंद्र​ (Isha Yoga Center)

देश में स्थाई रूप से वास करने के लिए तमिलनाडु के कोयंबटूर के वेल्लियांगिरी तलहटी में स्थित ईशा योग केंद्र बेहतरीन ऑप्शन है। यहां समाज सेवा करते हुए आप कई मित्र भी बना सकते हैं। यहां का नियम काफी सख्त है। नियम के मुताबिक यहां पर न्यूनतम 60 दिनों तक रुकना होता है। इससे कम समय के लिए यहां रुकने की अनुमति नहीं मिलती है।

यह भी पढ़ें : रेलवे में सफर करने वालों की बल्ले-बल्ले, अब वंदे भारत और दूसरी ट्रेनों में यात्रा करने पर 25 प्रतिशत की छूट

​द आर्ट ऑफ लिविंग​ (The Art of Living)

परमानेंट रहने के लिए देश में आर्ट ऑफ लिविंग सबसे शानदार विकल्प है। आप यहां आध्यात्मिक शांति के लिए समय-समय पर होने वाले योग और ध्यान कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। साल 1981 में यह शुरू हुआ था। कर्नाटक के उदयपुरा में इसकी आधारशिला रखी गई थी, यहां पर करने के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं लगता है। यह भारत का सबसे बड़ा Free Ashram in India है।

New WAP

​ब्रह्माकुमारी​ (Brahma Kumari)​​

अगर कोई महिला अपना जिंदगी आश्रम में गुजारना चाहती है, तो देश में ब्रह्माकुमारी आश्रम शानदार विकल्प है। यह पूर्ण रूप से महिलाओं के लिए हम उन्हीं की मदद से चलता है। वर्तमान में विश्व के 110 देशों में इसके 8500 केंद्र है। यहां रुकने के लिए आपको छह माह की अवधि के लिए आश्रम से जुड़ना होगा और आने से पहले 7 दिन का दिवसीय पाठ्यक्रम को पूरा करना होगा।

यह भी पढ़ें : अब सफ़ेद नहीं केसरिया रंग में दिखेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, तिरंगे से प्रेरित नए कलर में किया 25 बदलाव

​गीता भवन​ (Gita Bhawan, Rishikesh)

स्थाई रहने के दृष्टिकोण से उत्तराखंड ऋषिकेश में आश्रम रोड में गीता भवन शानदार ऑप्शन है। यह आश्रम इतना भव्य है कि यहां एक टाइम में न्यूनतम 1000 स्वयंसेवकों की रहने की व्यवस्था है। यहां आध्यात्मिकता और आयुर्वेदिक उत्पादों से जुड़े हुए पुस्तकें भी खरीद सकते हैं।

अमृतपुरी आश्रम​ (Amritapuri Ashram)

केरल की हसीन वादियों में आप कुछ वक्त गुजारना चाहते हैं, अमृतसरी आश्रम बेहतर विकल्प है। केरल के कोल्लम शहर में स्थित इस आश्रम में देश और विदेश के तकरीबन 3000 से ज्यादा लोग रहते हैं और इन लोगों ने अपने आप को कल्याणकारी काम करने की दिशा में जीवन समर्पित कर दिया है।

google news follow button

Leave a Comment