Baba Mahakal in Flight : भगवान महाकाल को फ्लाइट से यात्रा कराता है यह शख्स, 60 देश के लोग हैं इसके दीवाने, अनोखी है इनकी भक्ति

Follow Us
Share on

Baba Mahakal in Flight : वैसे तो उज्जैन में बाबा महाकाल के कई भक्त हैं लेकिन कुछ ऐसे भक्त हैं जिसकी भक्ति देखकर यकीन करना ही मुश्किल हो जाता है। एक ऐसे ही भक्त है सतीश सक्सेना जिनकी भक्ति देखकर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। सतीश हर पल भगवान महाकाल की आराधना में लगे रहते हैं और पैसे से वह मूर्तिकार है। उन्होंने भगवान महाकाल के मूर्ति को बनाकर अपने घर पर रखा हुआ है। सतीश जहां भी जाते हैं भगवान महाकाल को अपने साथ लेकर जाते हैं और वह भगवान महाकाल को विदेश भ्रमण कर चुके हैं।

New WAP

Baba Mahakal in Flight कई देशों की यात्रा करा चुके हैं सतीश

सबसे बड़ी बात है कि सतीश महाकाल के साथ जहां भी जाते हैं उनका सम्मान राजाओं के जैसे होता है। वहां के सुरक्षाकर्मी भगवान महाकाल को सैल्यूट करते हैं और साथ ही फ्लाइट का ग्राउंड स्टाफ उन्हें सम्मान के साथ फ्लाइट के सीट पर बैठता है। सतीश पर भगवान महाकाल का ऐसा कृपा है कि उनके चाहने वाले साथ देश में है। अभी तक सतीश ब्राजील जर्मनी मेक्सिको फ्रांस लंदन की यात्रा कर चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Satish Saxena (@satishsaxena1507)

माता-पिता की मृत्यु के बाद आध्यात्मिक रास्तों पर चल पड़े सतीश

सतीश सक्सेना के माता-पिता की मृत्यु कई साल पहले हो गई उसके बाद वह आध्यात्मिक रास्तों पर चल पड़े। उसके बाद वह सिर्फ भगवान की मूर्तियां बनाते हैं और पेंटिंग करते हैं। उसे समय पहले वह भगवान महाकाल को छत्तीसगढ़ के मारकंडे भगवान के मंदिर और मथुरा वृंदावन ले गए थे। इसके लिए भी उन्होंने भगवान महाकाल के लिए फ्लाइट का टिकट खरीदा था।

New WAP

Also Read: क्या आपको पता है कौन तय करता है ट्रेनों का स्पीड? क्या खाली ट्रैक देख कर लोको पायलट दौड़ा सकता है ट्रेन

उज्जैन को आस्था की नगरी मानता है यह शख्स

सतीश का कहना है कि महाकाल स्वयंभू है और कालों के काल महाकाल समय के देवता हैं। जब किसी का उनके साथ आस्था जुड़ती है तो वह साक्षात हो जाते हैं। उनका कहना है कि उज्जैन जैसी तीर्थ नगरी और कहीं नहीं है मेरा भाव रहता है कि मैं जहां भी तीर्थ करने जाऊं भगवान महाकाल को अपने साथ लेकर जाऊं। सतीश की भक्ति देखकर हर कोई हैरान रह जाता है और सतीश का मानना है कि भगवान के आशीर्वाद से ही उनके पास इतने देश में घूमने के लिए पैसे हो पाते हैं।


Share on