Indian Fortuner SUV : टोयोटा फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर देती है यह भारत की देसी फॉर्च्यूनर, कीमत में है आधी और पिकअप में बेहतर

Follow Us
Share on

Indian Fortuner SUV : फॉर्च्यूनर एक शानदार प्रीमियम एसयूवी है। दुनिया भर में ऑटोमोबाइल सेक्टर पर राज कर रही जापान की कंपनी टोयोटा इस एसयूवी की निर्माता है‌। इस SUV के क्रेज का अंदाजा इतना है कि इसे गाड़ी से अधिक प्रीमियम सेग्मेंट के तौर पर देखा जाता है‌। मगर, अब समय चेंज हो रहा है‌। इस एसयूवी को टक्कर दे रही है ‘देसी फॉर्च्यूनर।’ इस ‘देसी फॉर्च्यूनर’ ने मार्केट का दृश्य बदल दिया है। कीमत, सेफ्टी, परफॉर्मेंस व तमाम मानकों पर इसने फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर दे दी है।

New WAP

टयोटा की फॉर्च्यूनर एसयूवी में 2755CC का चार सिलेंडर का डीजल इंजन आता है। यह 4795 एमएम लंबी, 1855 एमएम चौड़ी और 1835एमएम ऊंची है‌। इसका व्हील बेस 2745mm है। 7 सीटर यह SUV सुरक्षा के लिहाज से दमदार है। इस एसयूवी में छह एयर बैग्स हैं। इसकी स्टार्टिंग प्राइस 32.98 लाख (एक्स शोरूम) से है। इसके टॉप वेरिएंट जीआर-एस की प्राइस 50.74 लाख (एक्स शोरूम) है। हर महीने औसतन इसकी 3000 यूनिट्स की बिक्री है। जनवरी महीने में 3698, फरवरी में 3426, मार्च महीने में 3108, अप्रैल महीने में 2578, मई में 2887 और जून महीने में 3086 यूनिट्स बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें : अगर बाढ़ में बह जाए आपकी कार तो क्या मिलेगा आपको पैसा? जानिए इंश्योरेंस से जुड़ी ये बातें

भारतीय फॉर्च्यूनर है यह SUV

दूसरी ओर हम जिस ‘देसी फॉर्च्यूनर’ के बारे में बात कर रहे हैं वो भारतीय बाजार में दो साल पहले आई थी। इसके फीचर्स, माइलेज, सेफ्टी हर मामले में इस गाड़ी ने प्रतिद्वंद्वियों को जोरदार टक्कर दी। अगस्त 2021 में पेश होने के बावजूद ग्राहकों में गजब डिमांड है। महिंद्रा की XUV700 मिड साइज प्रीमियम एसयूवी सेग्मेंट में पहली इंडियन कंपनी के द्वारा पेश की गई अभी तक की सबसे एडवांस खूबियों वाली गाड़ी है।

New WAP

Indian Fortuner SUV है भारी

कंफर्ट, सेफ्टी और फीचर्स हर मामले में XUV700 एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की गाड़ी है। यह फॉर्च्यूनर से थोड़ी कम लंबी लेकिन चौड़ाई में उससे आगे है। यह 4695एमएम लंबी, 1890 एमएम चौड़ी, 1755 एमएम ऊंची और इसका 2750 एमएम व्हीलबेस है‌। यह प्रीमियम मिड साइज एसयूवी सेग्मेंट की गाड़ी है। इसमें 2184सीसी का चार सिलेंडर इंजन है। इसमें कई खूबियां 50 लाख से अधिक की गाड़ियों वाले हैं। मगर, महिंद्रा ने इस गाड़ी की कीमत काफी सस्ती रखी है। इसकी स्टार्टिंग शो रूम प्राइस 14 लाख है और टॉप वेरिएंट की कीमत 26.18 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें : अपनी कमाई से इन सितारों ने खरीदी पहली कार, किसी ने ली मारुती 800 तो किसी ने ली सेकंड हैंड कार

फॉर्च्यूनर से बेहतर है XUV700

बता दें कि XUV700 फॉर्च्यूनर पर भारी है। यह गाड़ी सिर्फ 9.88 सेकेंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ लेता है। वहीं फॉर्च्यून को इस रफ्तार तक पहुंचने में 11.21 सेकेंड का टाइम लगता है। इसी से जान सकते है कि महिंद्रा कंपनी की गाड़ी कितनी शानदार है‌ । XUV700 डीजल मॉडल का वजन 2040 किलो है। जबकि टोयटा की फॉर्च्यूनर का वेट 2180 किलोग्राम है। रिपोर्ट के अनुसार अब इस कार के लिए वेटिंग समय 7 से 13 महीने का है। अगर अभी एसयूवी के टॉप वेरिएंट को आज की डेट में बुक करते हैं तो अगले साल सितंबर तक डिलीवर कर दी जाएगी।


Share on