तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी जगत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कॉमेडी शो है। सब टीवी पर दिखाए जाने वाले इस कॉमेडी शो को पसंद करने वाले लगभग सभी घरों में है। इसलिए ही इस शो के किरदारों को सभी पसंद भी करते है। जिसमे सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला किरदार है जेठालाल।

जेठालाल के किरदार को पॉपुलर करने वाले दिलीप जोशी को सभी पसंद करते है। हालांकि दिलीप जोशी ने कई फिल्मो में भी काम किया है लेकिन उन्हें पहचान मिली है तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल से। दिलीप जोशी इस शो के सबसे पुराने कलाकार है और इस कॉमेडी शो की पहचान भी है।

हाल ही में दिलीप जोशी ने एक इंटरव्यू में बताया की कैसे उन्हें शुरू में काम नहीं मिलता था और उन्होंने किन कठिनाइयों से सामना किया। दिलीप जोशी ने अपनी शुरुआत ऐसे कलाकार के रूप में शुरू की थी जो मंच के पीछे खड़ा होता है। उस समय कोई भी छोटा सा काम देने से भी हिचकिताता था। थिएटर में काम करने के बदले उन्हें सिर्फ 50 रुपये प्रति भूमिका के मिलते थे। हालांकि यह राशि बहुत कम होती थी लेकिन इसको करने का जूनून था तो करते गए।

दिलीप जोशी ने बताया की यह बहुत छोटा काम था लेकिन उन्होंने इससे कभी छोटा नहीं माना और कभी निराश नहीं हुए। थिएटर ही वो जगह है जहां आपको अपनी प्रतिभा को दिखाने और जनता का लाइव प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। जब आपके काम को पसंद कर जनता तालियां बजती है तो आपके अंदर आत्मविश्वास बड़ जाता है।

1989 से हुई फिल्मो की शुरुआत
दिलीप जोशी में फिल्मो की शुरुआत 1989 की फिल्म मैंने प्यार किया से की थी जिसमे मुख्य अभिनेता सलमान खान थे। हालांकि इस फिल्म में उनका किरदार एक नौकर का ही था। फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गयी थी और आज भी टीवी पर दिखाई जाती है।

कुछ सालों के बाद दिलीप जोशी को राजश्री प्रोडक्शन की सुपरहिट फिल्म हम आपके है कौन करने का मौका मिला। इस बार फिर मुख्य भूमिका में सलमान खान ही थे। 1994 में प्रदर्शित हुई इस फिल्म को जनता द्वारा काफी पसंद किया गया। दिलीप जोशी ने भोला प्रसाद का किरदार निभाया था। इसके बाद कुछ और फिल्मों में भी उन्हें काम करने का मौका मिला जैसे दिल है हिन्दुस्तानी, खिलाड़ी 420, हमराज और प्रियंका चोपड़ा की व्हाट्स योर राशि में भी काम किया हुआ है।
Image Credit : Instagram