डिजिटल के इस दौर में जितनी ज्यादा सिक्योरिटी बनाई जा रही है। फ्रॉड करने वाले उतने ही ज्यादा शातिर होते जा रहे हैं। बता दें कि हमारे सामने रोजाना ऐसे मामले आते रहते हैं जिनमें एटीएम या फिर क्रेडिट कार्ड या फिर ऑनलाइन छाई का कई लोग शिकार हो जाते हैं। इन मामलों में पुलिस भी ज्यादा कुछ मदद नहीं कर पाती है।

फ्रॉड करने वाले लोग इतनी ज्यादा चालाक होते हैं कि पुलिस के हाथ उन तक बड़ी मुश्किल से पहुंचते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें फिल्म निर्माता और अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। बता दें कि उनके क्रेडिट कार्ड से लाखों रुपए की चपत लगा दी गई है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को की है।

मिली जानकारी के अनुसार बोनी कपूर के क्रेडिट कार्ड से तकरीबन 3.82 लाख की फ्रॉड द्वारा शॉपिंग की गई हैं। इस बात की जानकारी मिलने के बाद ही फौरन ही बोनी कपूर ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी है पुलिस भी इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इस मामले में बोनी कपूर ने मुंबई के अंबोली पुलिस थाने में शुक्रवार को अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें कि यह मामला फरवरी के है जब अचानक बोनी कपूर के क्रेडिट कार्ड से किसी अनजान व्यक्ति द्वारा शॉपिंग की गई लेकिन जब इस क्रेडिट कार्ड का बिल मार्च में जनरेट हुआ उस समय बोनी कपूर को इस बात की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने फौरन ही इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस मामले की जांच शुरू करदी है।