टैलेंट हो या ना हो जल्दी ही बॉलीवुड में लांच हो रहे ये स्टार किड्स, स्टार माता-पिता लगा रहे है पूरी ताकत

Follow Us
Share on

एक्टर एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए और अपना सपना पूरा करने के लिए मुंबई आते हैं लेकिन हर कोई इस क्षेत्र में सफलता हासिल करें यह मुमकिन नहीं है। बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस अपनी कलाकारी से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं और धीरे-धीरे उनके बच्चे भी फिल्मों में आने के लिए तैयार हो जाते हैं। बॉलीवुड में शुरू से ही नेपोटिज्म का दबदबा रहा है। अब तक “जान्हवी कपूर” “इशान खट्टर” “वरुण धवन” “आलिया भट्ट” “सारा अली खान” “अनन्या पांडे” जैसे कई बड़े सितारे बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं।

New WAP

पिछले कुछ वर्षों से बॉलीवुड में स्टार किड्स ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जहां कई स्टार किड्स अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित कर चुके हैं। तो कई ऐसे भी हैं जो अभी भी इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रहे हैं। बहुत कम ही आउटसाइडर्स है जिन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली है। इस वर्ष फिर स्टार किड्स का एक समूह तैयार हो गया है जो बहुत जल्द ही इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाला है। स्टार किड्स की एंट्री दर्शकों को कितनी पसंद आती है यह तो आने वाला समय ही बता सकेगा। लेकिन हम उन स्टार किड्स के बारे में जानकारी करते हैं जो इस साल लांच होंगे।

अहान शेट्टी (Ahan Shetty)

Ahan Shetty

बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी ने अपने दमदार अदाकारी से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। सुनील शेट्टी का पूरा ध्यान उनके बेटे अहान शेट्टी के डेब्यू पर है। सुनील शेट्टी के बेटे अहान की फिल्म “तड़प” का प्रमोशन सारे बड़े स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया पर किया है। यह फिल्म सितंबर महीने में रिलीज होगी। वहीं, उनकी बेटी आथिया ने भी बॉलीवुड में एंट्री की थी। लेकिन वह दर्शकों का दिल जीतने में असफल रही।

New WAP

शनाया कपूर (Shanaya Kapoor)

Shanaya Kapoor

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अति शीघ्र बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। बॉलीवुड में नेपोटिज्म का सबसे बड़ा आरोप करण जौहर पर है। लेकिन करण को शायद ऐसे आरोपों की कभी परवाह नहीं रही। करण ने 3 महीने पहले ही शनाया कपूर को लांच करने का ऐलान किया। सोशल मीडिया पर करण ने शनाया कपूर की काफी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरें साझा की थी। शनाया “कपूर” खानदान से ताल्लुक रखती हैं। जिसके कई सदस्य फिल्मों से जुड़े हुए हैं। जैसे- बोनी कपूर, अनिल कपूर, जान्हवी कपूर, सोनम कपूर और अर्जुन कपूर।

अवनीश बड़जात्या (Avnish Barjatya)

Avnish Barjatya

“प्रेम रतन धन पायो” के राजश्री प्रोडक्शन के सूरज बड़जात्या ने 2015 के बाद कोई फिल्म नहीं बनाई। सूरज बड़जात्या कुछ समय से अपने बेटे अवनीश को डायरेक्टर के तौर पर लांच करने की तैयारी में जुटे थे। उनके बेटे अवनीश बड़जात्या भी बॉलीवुड में बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाले हैं। सूरज बरजात्या ने अपनी पारिवारिक फिल्मों से सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। विशेष बात यह है कि सनी देओल के दूसरे बेटे राजवीर अवनीश बरजात्या की डेब्यू फिल्म का हिस्सा होंगे। दोनों बॉलीवुड में एक ही फिल्म से लांच होने जा रहे हैं।

राजवीर देओल (Rajveer Deol)

rajveer deol

देओल परिवार के धर्मेंद्र बॉलीवुड के हीमैन कहे जाते हैं। देओल परिवार लंबे समय से फिल्म जगत में सक्रिय हैं। धर्मेंद्र ने अपने अभिनय के बल पर अपना रुतबा कायम किया है। उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी भी बॉलीवुड का हिस्सा रही थीं लेकिन अब वह राजनीति का हिस्सा बन चुकी हैं। धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल और बेटी ईशा देओल भी फिल्मों में अपना नाम कमा चुके हैं। ईशा का केरियर तो ज्यादा हिट नहीं हो पाया पर सनी और बॉबी दोनों ही बॉलीवुड के सफल अभिनेता माने जाते हैं। सनी के बड़े बेटे करण देओल को 2019 में लांच किया था। उनकी पहली फिल्म “पल पल दिल के पास”तो हिट नहीं हो पाई थीं, लेकिन करण भी अपने दादा और पिता की तरह अपने पैर बॉलीवुड में जमाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, इस साल सनी ने अपने दूसरे बेटे राजवीर देओल को भी लांच करने की घोषणा की है। धर्मेंद्र ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी साझा की है कि उनके दूसरे पोते राजवीर भी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं।

सुहाना खान (Suhana Khan)

Suhana Khan

इन स्टार किड्स के अतिरिक्त और भी कई स्टार किड्स हैं जो अगले साल तक बॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं। इनमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी बॉलीवुड में अति शीघ्र एंट्री करने वाली है। इस समय सुहाना न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। इसी तरह जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर का नाम भी शामिल है। श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर अगले साल फिल्मों में आ सकती है और कहा जा रहा है कि करण जौहर ही खुशी कपूर को भी लांच करेंगे।


Share on