सुशांत के फैंस ने प्रधानमंत्री से लगाई न्याय की गुहार, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा #ModiJiServeJustice2SSR!

Follow Us
Share on

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले को 8 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन आज भी फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन देखा जा सकता है जब सुशांत के नाम का हैशटैग ट्रेंड कर रहा होता है। आज भी सुशांत के फैंस उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। वहीं परिवार और फैंस न्याय की उम्मीद में आज भी है।

New WAP

बता दें कि बॉलीवुड के उभरते हुए कलाकार सुशांत सिंह ने 14 जून 2020 को अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं इस ख़बर ने इंडस्ट्री के साथ कई फैंस को भी मायूस कर दिया था। वहीं अभिनेता के निधन के बाद से ही परिवार के साथ फैंस ने न्याय की मांग तेज कर दी थी। जहां वे सरकार से लगातार न्याय की गुहार लगा रहे थे।

बता दें कि अभी यह मामला जांच में हैं। सीबीआई द्वारा मामले की जांच जारी है। लेकिन इस बीच अब सुशांत के फैंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। सुशांत के फैंस ट्विटर पर #ModiJiServeJustice2SSR ट्रेंड कर रहे हैं। वह प्रधानमंत्री के ट्वीट का स्क्रीनशॉर्ट शेयर कर रहे हैं जो उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शेयर किया था। साथ ही उनसे सुशांत को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Modi Ji Serve Justice 2 SSR

Share on