किसी अभिनेत्री से कम खूबसूरत नहीं है Sunil Grover की पत्नी, देखें आरती ग्रोवर की आकर्षक तस्वीरें

Follow Us
Share on

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को हम सभी जानते हैं जिन्होंने हमेशा अपनी कॉमेडी से सभी का मनोरंजन किया है। सुनील ग्रोवर को हम सभी गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार के रूप में देखते आए हैं जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद भी किया है। कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर ने दर्शकों को खूब हंसाया है और इस शो के मुख्य कलाकार बने हैं। यह सुनील ग्रोवर की मेहनत और कॉमेडी का ही परिणाम है कि कपिल शर्मा शो में उनकी अनुपस्थिति शो की टीआरपी में गिरावट का मुख्य कारण बानी थी। सुनील ग्रोवर जब भी शो के दरमियान स्क्रीन पर आते है दर्शकों की हंसी की गूंज सुनाई देने लगती है।

New WAP

sunil grover

अपनी कॉमेडी के जरिए सभी लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सुनील ग्रोवर अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं। सुनील ग्रोवर अपने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर करते है उनमें भी उनके परिवार की झलक देखने को कम ही मिलती है। क्या आप यह जानते हैं कि सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती ग्रोवर खूबसूरती में किसी भी अभिनेत्री से कम नहीं है। लेकिन फिर क्या कारण है कि सुनील ग्रोवर उन्हें लाइमलाइट से दूर रखते हैं। आज हम आपको सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती ग्रोवर के बारे में पूरी जानकारी बताएंगे।

बॉलीवुड की दुनिया पसंद नहीं करती आरती

sunil grover wife aarti grover

New WAP

कहा जाता है कि सुनील की पत्नी आरती काफी सादगी पसंद महिला है और उन्हें बॉलीवुड और छोटे पर्दे की पार्टियों और शो में जाना कम ही पसंद है। अमूमन आरती कैमरे से दूरी बनाए रखती है लेकिन जब कभी उनकी फोटो दर्शकों के सामने आती है हर कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ जरूर करता है। आरती सोशल मीडिया पर कम ही सक्रिय रहती है उनके पति सुनील ग्रोवर ही कभी-कभी उनके साथ की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं।

सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर है। सुनील और आरती का एक बेटा है जिसका नाम मोहन है। अपने इंटीरियर डिजाइनर के काम के बाद जो भी खाली समय होता है आरती अपना समय बेटे मोहन के साथ बिताती हैं। आरती ग्रोवर कि अधिकतर तस्वीरों में मोहन दिखाई देते हैं और वह काफी क्यूट नजर आते हैं।

Mohan Grover

सुनील ग्रोवर के फिल्मी कैरियर की शुरुआत 1996 में फिल्म प्यार तो होना ही था से शुरू हुई थी। फिल्म में मुख्य भूमिका अजय देवगन, काजोल और ओमपुरी ने निभाई थी । हालांकि फिल्म बहुत ज्यादा सफल तो नहीं हुई थी लेकिन सुनील ग्रोवर के काम की काफी तारीफ की गई थी। सुनील ग्रोवर को असली पहचान कपिल शर्मा शो के बाद मिली है और आज भी वह अपनी मेहनत से बॉलीवुड में एक अलग मुकाम पर है और करोड़ों के मालिक हैं।


Share on