सोफी चौधरी ने शेयर किया ऐसा वीडियो जिसे देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे

Follow Us
Share on

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमे एक शख्स रेल की पटरी पर खड़े एक बच्चे को बचाने के लिए सामने सामने से आ रही रेल के आगे कूद जाता है। और बच्चे को सही सलामत बचा लेता है। हालांकि इस तरह के हैरान करने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। लेकिन इस वीडियो को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया।

New WAP

sophie choudry

वहीं वायरल वीडियो को मनोरंजन दुनिया की जानी पहचानी कलाकर सोफी चौधरी ने शेयर किया है। वहीं वीडियो पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रिया भी आ रही है। बात करे अभिनेत्री की तो सोफी अपने ग्लैमर अंदाज के लिए जानी जाती हैं। और सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री काफी एक्टिव रखती है। वहीं उनके द्वारा साझा की गई वीडियो के बाद फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

New WAP

बता दें कि वीडियो में दिख रहा रेलवे स्टेशन महाराष्ट्र का है। और यह पूरी घटना वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती हैं। जिसे सोफी ने रिट्वीट किया है। वहीं उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए। कहा है कि आज भी रियल सुपर हीरो होते हैं। वीडियो में दिखाएं मंजर से कभी आप का भी सामना हो जाए तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। लेकिन इस शख्स ने अपनी परवाह ना करते हुए एक बच्चे को बचा कर इंसानियत की बहुत बड़ी मिसाल पेश की है।


Share on