Sonam Kapoor Baby Shower: रॉयल अंदाज में हुई गोद भराई, वायरल तस्वीर छू रही फैंस का दिल, देखें Inside Pics

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर जल्द ही अपने चाहने वालों को बड़ी खुशखबरी देने वाली है। बता दें कि वह प्रेग्नेंट है। इसके बाद से ही लगातार चर्चाओं का विषय बनी हुई है। उन्होंने जाने माने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है। जिसके बाद से ही वह अपने पति के साथ में लंदन में रहती हैं। बॉलीवुड फिल्मों में काफी नाम कमा चुकी सोनम कपूर पूरी तरह से फिल्मों से दूर है।

New WAP

sonam kapoor baby shower 4

लेकिन वे हमेशा किसी न किसी बात को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। हाल ही में सोनम कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। बता दें कि विदेश में रहते हुए उन्होंने पूरी परंपराओं के साथ में अपनी गोद भराई की रस्म को पूरा किया इस दौरान उनकी बहन रिया के साथ कई उनके परिवार वाले और दोस्त शामिल हुए उन्होंने अपनी गोद भराई की रस्म को काफी आलीशान रुप से संपन्न किया।

sonam kapoor baby shower 1

New WAP

इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से ही काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है। जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर ने काफी खूबसूरत पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी थी जिसमें बला की खूबसूरत लग रही है। इस दौरान सोनम कपूर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Leo Kalyan (@leokalyan)

बता दें कि रिया कपूर द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को साझा किया गया जिसमें देखा जा सकता है कि कितने आलीशान तरीके से बेबी शावर का आयोजन किया गया था जिसमें हर चीज काफी रॉयल दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं इसे पूरे 1 थीम के रूप में बनाया गया था। इस आयोजन में काफी लोग दिखाई दे रहे हैं और सोनम कपूर के चेहरे पर भी काफी खुशी झलक रही है।

sonam kapoor baby shower 3

सोनम कपूर की प्रेगनेंसी की खबर आने के बाद से ही वे लगातार चर्चाओं का विषय बनी रहती है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अदाकारा कि आए दिन बेबी बंप के साथ तस्वीरें वायरल होती है। जिन्हें खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि उन्होंने आनंद आहूजा से साल 2018 में शादी की थी। इसी साल मार्च महीने में उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से बताई थी।


Share on