दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निधन के बाद से ही उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुशांत के फैंस उनकी याद में अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। और अपने पसंदीदा अभिनेता को याद करते हैं। बता दें कि अभिनेता के फैंस के साथ उनके परिवार वाले उनकी बहन उनको हर मौके पर याद करती हैं।
बता दें कि सुशांत सिंह निधन मामले को 10 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन उसके बाद भी अभिनेता के परिवार और फैंस उन्हें पूरी तरह भुला नहीं पा रहे हैं। और उनकी याद में आए दिन उनसे जुड़ी यादों को सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करते रहते हैं। वहीं हाल ही में अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनके बचपन की फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल, सुशांत सिंह की इस तस्वीर को श्वेता सिंह कीर्ति ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। जिसके बाद से यह तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि तस्वीर को फैंस ने मोशन पिक्चर के रूप में शेयर किया है। जिसमें सुशांत सिंह का छोटा रूप बेहद ही आकर्षक दिखाई दे रहा है। और यह तस्वीर अभिनेता की यादों को ताज़ा कर रही हैं।
View this post on Instagram
बताते चलें कि हाल ही में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। और उनकी फिल्म छिछोरे ने भी काफी अवार्ड अपने नाम किए हैं।