छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवानों को याद कर भावुक हुए खेसारी लाल, शेयर की इमोशनल पोस्ट!

Follow Us
Share on

शनिवार का दिन सभी देशवासियों के लिए बुरी खबर लेकर आया। बता दें कि छत्तीसगढ़ का बीजापुर जोकि शुरुआत से ही नक्सली क्षेत्र में आता है। और यहां किसी का भी जाना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में देश के जवान अपने फर्ज को निभाने के लिए इन इलाकों में राउंड लगाते रहते हैं। लेकिन शनिवार को कुछ ऐसा हुआ जिसने सबकी आंखे नम करदी।

New WAP

khesari lal yadav 1

दरअसल, शनिवार को अचानक हुई सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए, और कई जवान इस मुठभेड़ में बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं जैसे ही यह खबर सामने आई सभी देशवासियों को मयूश कर गई। बता दें कि अभी भी हुए इस हमले की जांच चल रही है। और बताया जा रहा है कि अभी और भी जवान लापता हैं।

khesari lal yadav 1

New WAP

वहीं इस घटना ने आम लोगों से लेकर नेता और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को भी झंझोर कर रख दिया। अब इस घटना पर सभी अपनी प्रतिक्रिया दें रहे हैं। इस क्रम में भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति अपना शोक व्यक्त किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

बात दें कि खेसारी लाल ने इस घटना से जुड़ी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसके बाद से ही यह फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए। बड़े ही भावुक होकर लिखा “देश की सेवा में समर्पित सीआरपीएफ के जवानों के ऊपर नक्सलियों का हमला बहुत ही दुखद है। शहीद अमर जवानों को कोटि-कोटि नमन। वहीं खेसारी लाल ने घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना की, और शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


Share on