शाहिद कपूर की माँ नीलिमा अज़ीम का खुलासा, पंकज कपूर से तलाक के बाद ऐसा था शाहिद हाल

Follow Us
Share on

पंकज कपूर से तलाक के बाद शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने कई वर्षों बाद खुलकर बात की है। पंकज कपूर से अलग होने के बाद शाहिद कपूर की क्या स्थिति हुई यह उनकी मां नीलिमा अजीम ने बताया है। पंकज कपूर से तलाक लेने के बाद निलीमा अजीम अभी तक तीन शादियां कर चुके हैं और अपनी तीसरी शादी से भी तलाक लेकर नीलिमा अकेली रहती है। वही पंकज कपूर ने नीलिमा अजीम से तलाक लेने के बाद सुप्रिया पाठक से शादी की और अब दोनों साथ रहते हैं।

New WAP

pankaj kapoor neelima azeem

पंकज कपूर से तलाक लेने के बाद नीलिमा अजीम पहली बार अपने बेटे शाहिद और पूर्व पति पंकज कपूर को लेकर खुलकर बोली है। पंकज कपूर से अलग होने के बाद शाहिद कपूर पर क्या बदलाव आया है इसका खुलासा नीलिमा अजीम ने किया। एक चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में नीलिमा अजीम ने बताया कि पंकज कपूर से अलग होने का फैसला उनका नहीं था। पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बीच स्थितियां इतनी ज्यादा बिगड़ चुकी थी कि वह परेशान हो चुकी थी।

Pankaj Kapoor Neelima Azeem Shahid kapoor

New WAP

पंकज कपूर से तलाक के 36 वर्ष बीत चुके हैं और अब जाकर नीलिमा ने इससे जुड़ी बातें शेयर की है। पंकज कपूर को लेकर नीलिमा अजीम ने बताया कि वह अपने दूसरे रिश्ते में बहुत ज्यादा आगे निकल चुके थे। लेकिन इन सबके बावजूद तलाक का फैसला पंकज कपूर का ही था। हालांकि पंकज कपूर अपने पुराने रिश्ते में सहज महसूस नहीं कर रहे थे इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया था। नीलिमा ने बताया कि अलग होने के पीछे उनकी कुछ व्यक्तिगत वजह भी थी।

Neelima Azeem Shahid Kapoor

15 वर्ष की उम्र में नीलिमा कि पंकज कपूर से मुलाकात हुई थी और ठीक 1 वर्ष बाद पंकज कपूर और नीलिमा अजीम ने शादी कर ली थी। उस समय पंकज कपूर 22 वर्ष के थे और नीलिमा अजीम 16 वर्ष की थी। वर्ष 1984 में तलाक के समय शाहिद कपूर मात्र 3 वर्ष के थे और उनके लिए माता-पिता का इस तरह अलग होना काफी मुश्किल भरा था। नीलिमा ने बताया कि इतना सब होने के बाद भी शाहिद कपूर उनकी ताकत बनकर उनके साथ रहे और उन्हें सहारा दिया।

neelima azeem shahid pankaj kapoor

नीलिमा अजीम को वर्ष 1984 में तलाक देने के बाद पंकज कपूर ने वर्ष 1988 में सुप्रिया पाठक से शादी कर ली थी। सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम रूहान है और बेटी का सना कपूर है। पंकज कपूर और नीलिमा की शादी वर्ष 1979 में हुई थी शादी के ठीक 2 साल बाद शाहिद कपूर का जन्म हुआ था। नीलिमा ने बताया कि जब शाहिद उनके अंदर थे वह समय उनके लिए बहुत मुश्किलों भरा था। पंकज कपूर शाहिद कपूर के जन्म से पहले ही उन्हें माता पिता के घर छोड़ चुके थे।

Neelima Azeem

नीलिमा ने अपनी प्रेगनेंसी की मुश्किलों का अकेले ही सामना किया और अपने माता-पिता के घर दिल्ली में शाहिद कपूर को जन्म दिया था। नीलिमा ने बताया कि पंकज कपूर फिल्मों और टीवी में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई चले गए थे। उनके मुंबई पहुंचने के बाद मैंने उसे बताया था कि मैं उनके बच्चे की मां बनने वाली हूं। लेकिन फिर भी मैंने उन्हें मुंबई में ही रहते हुए काम करने की सलाह दी क्योंकि उनमें वह काबिले थी कि वह एक बड़े कलाकार बन सकते थे।

Neelima Azeem 1

नीलिमा ने बताया कि पंकज कपूर शाहिद कपूर के जन्म से पहले उन्हें पूरी तरह से छोड़ चुके थे ऐसे में वह समय उनके लिए काफी डरावना था। अपने माता-पिता के घर रहते हुए एक बच्चे को खुद काम करते हुए बड़ा करना काफी कठिनाइयों भरा होता है। नीलिमा ने बताया कि मुझे इस परिस्थिति से निकलने में डेढ़ वर्ष से भी ज्यादा का समय लगा लेकिन मैं संभल गई।

shahid kapoor pankaj kapoor

नीलिमा ने बताया कि पंकज कपूर से उनके तलाक का शाहिद कपूर पर कोई भी नकारात्मक असर नहीं हुआ था। क्योंकि शाहिद कपूर का जन्म हम दोनों के अलग हो जाने के बाद हुआ था और वह अपने नाना नानी के बीच बड़े हुए थे। यही वह सबसे बड़ा कारण था कि शाहिद कपूर पर हम दोनों के अलग हो जाने का गहरा असर नहीं हुआ। पंकज कपूर और नीलिमा अजीम ने वर्ष 1979 में शादी की थी और शादी के ठीक 5 सालों बाद ही दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया था।

neelima azim with rajesh khattar

पंकज कपूर से अलग हो जाने के बाद नीलिमा अजीम ने वर्ष 1991 में अभिनेता राजेश खट्टर के साथ शादी की थी। राजेश खट्टर के साथ नीलिमा अजीम की है शादी 10 वर्षों तक ही चल पाई और फिर दोनों अलग हो गए। राजेश खट्टर से शादी करने के बाद निलीमा अजीम को 4 वर्षों के बाद एक बेटा हुआ जिसका नाम ईशान खट्टर है। राजेश खट्टर से साल 2001 में अलग होने के बाद नीलिमा अजीम ने राजा अली खान के साथ साल 2004 में शादी कर ली। हालांकि उनके साथ यह शादी केवल 5 वर्षों तक ही चली और साल 2009 में नीलिमा और राजा अली खान का भी तलाक हो गया।


Share on