31 C
Mumbai
Wednesday, March 22, 2023
spot_img

चेहरे पर ख़ुशी और दिल में गहरा दर्द लिए जी रहे थे सतीश कौशिक, हंसी के पीछे छुपा रखा था गहरा दर्द

Satish Kaushik Life: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। अपने फिल्मी करियर में काफी बड़ा नाम कमाने वाले कलाकार बहुत जल्द इस दुनिया को अलविदा कह जाएंगे। इस किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

New WAP

Satish Kaushik Death

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक किरदार निभाने वाले सतीश कौशिक अपने फिल्मी करियर में काफी सफल रहे हालांकि उन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले काफी परेशानियों को जला उन्होंने स्टेशन पर भी रातें गुजारी है। इतना ही नहीं फिल्मों में काम करने से पहले केवल ₹400 महीने के हिसाब से केशियर का काम किया करते थे। उन्होंने दिल्ली से मुंबई तक का सफर तय किया।

New WAP

satish kaushik daughter1

हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान लिए लोगों को हंसाने वाले सतीश कौशिक खुद अपने अंदर काफी बड़ा गम लिए हुए थे। इसके बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। बता दें कि सतीश कौशिक के बेटे सोनू का साल 1990 में निधन हो गया था। जिसके बाद अपने इस गम को छुपाए रखने के लिए हमेशा अपने चेहरे पर एक मुस्कान लिए हुए रहते थे।

satish kaushik daughter

इतना ही नहीं उन्होंने इस बड़ी घटना के बाद काम ज्यादा करना चालू कर दिया था, ताकि इस गम से धीरे-धीरे अपने आप को बाहर निकाल सके। लंबे इंतजार के बाद सतीश कौशिक के घर साल 2012 में बेटी ने जन्म लिया इसके बाद उनके परिवार में एक बार फिर खुशहाली आए अपने पीछे सतीश कौशिक अपनी पत्नी और छोटी बच्ची को छोड़ गए।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!