31 C
Mumbai
Wednesday, March 22, 2023
spot_img

प्रेग्नेंट नीना गुप्ता से शादी करना चाहते थे अभिनेता सतीश कौशिक, बच्चे को देना चाहते थे अपना नाम

हिंदी सिनेमा में ऐसे कई कलाकार हैं जो अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियां बटोरते रहते हैं। लेकिन आज हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं। उनकी लव लाइफ काफी ज्यादा रोमांस और सस्पेंस से भरी रही है। जिसके लिए वह आज भी लोगों के बीच में सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गजों कलाकार नीना गुप्ता जॉब मिला फ्लाइट को लेकर आज भी लोगों के बीच में काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है।

New WAP

Neena Gupta

हाल ही में नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी रिलीज की है इसके बाद से ही उनकी लव लाइफ को लेकर एक के बाद एक कई बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। नीना गुप्ता ने अपनी एक ऑटोबायोग्राफी में सभी खुलासों के बारे में लिखा है जिनसे वे गुजरी है। बता दें कि नीना की किताब का नाम ‘सच कहूं तो’ हैं। जिसमे उन्होंने बहुत सी ऐसी बातों का खुलासा किया है जिनसे उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग आज तक अनजान है। इस दौरान अभिनेत्री ने अभिनेता सतीश कौशिक के बारे में भी ऐसा बात लिखी है। जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।

New WAP

Neena Gupta Satish kaushik

अभिनेत्री नीना गुप्ता की गिनती और अभिनेत्रियों में से होती है जिन्होंने बिना शादी किए ही एक बेटी को जन्म दे दिया था। इतना ही नहीं इसके लिए वे काफी ज्यादा सुर्खियों में भी रही है। उन्हें क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की किस कदर मोहब्बत हो गई थी कि उन्होंने ना आगे देखा ना पीछे और दोनों का रिलेशनशिप काफी लंबा समय तक चला इस दौरान दोनों की एक बेटी मसाबा को जन्म दिया।

Neena Gupta Masaba Gupta

लेकिन जब नीना गुप्ता बेटे को जन्म देने वाली थी उस समय ही उनका विवियन रिचर्ड्स के साथ ब्रेकअप हो गया। और इस दौरान अभिनेत्री पूरी तरह से अकेली हो गई लेकिन अभिनेत्री को सहारा देने के लिए अभिनेता सतीश कौशिक ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। बता दे कि जिस समय सतीश कौशिक ने नीना को शादी के लिए ऑफर किया था उस समय वे प्रेग्नेंट थी। इस बात को अभिनेता अच्छी तरीके से जानते थे लेकिन इसके बाद भी उन्होंने नीना से शादी करना चाहा। इस बात की जानकारी देते हुए।

Neena Gupta Satish kaushik 1

नीना ने बताया कि सतीश ने तब कहा था कि अगर उनका होने वाला बच्चा काला पैदा होता है तो शादी के बाद वह यह कह सकेंगी कि यह सतीश कौशिक का बच्चा है। सतीश कौशिक के इस ऑफर को भी नीना गुप्ता ने ठुकरा दिया था क्योंकि वह अंदर से इतनी ज्यादा टूट चुकी थी कि वह अपनी लाइफ को अकेली ही सरवाइव करना चाहती थी। दोनों ही कलाकारों को एक साथ फिल्मों में भी देखा गया है।

Neena Gupta vivian richards

वहीं बिना शादी के मां बनने को लेकर नीना गुप्ता को कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ा उन्होंने बताया कि जब वे बिन व्याही मां बनी तो उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादातर नेगेटिव रोल मिलना चालू हो गए। जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा इतना ही नहीं उनके बारे में लोग तरह-तरह की बातें भी किया करते थे। लेकिन अभिनेत्री ने इन सभी चीजों का डटकर सामना किया और वे सतत आगे बढ़ने का प्रयास करती रही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)


नीना ने इन सभी बातों को एक तरफ रखते हुए आगे बढ़ना ही ज्यादा सही समझा और उन्होंने फिल्म ‘बधाई हो’ से बॉलीवुड में जोरदार वापसी की। इसके बाद वे कई फिल्मों में नजर आई इतना ही नहीं आगे वे कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!