31 C
Mumbai
Wednesday, March 22, 2023
spot_img

कभी अर्चना सिंह के प्यार में पागल थे सतीश कौशिक, दिलचस्प है दुबई वाला इश्के इजहार का किस्सा….

Satish Kaushik Archana Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार सतीश कौशिक हमारे बीच मौजूद नहीं है उन्होंने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री को झंझोर कर रख दिया। अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाने वाले सतीश कौशिक अपने शानदार व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते थे। उनके जाने का गम इंडस्ट्री कभी पूरा नहीं कर पाएगी।
Satish Kaushik Archana Love Story 1सतीश कौशिक ने हिंदी सिनेमा में खूब नाम कमाया लेकिन बहुत कम ही लोग उनकी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं, हालांकि सतीश कौशिक ने 1985 में शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है। लेकिन कभी उनका दिल जानी-मानी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के लिए धड़कता था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद द कपिल शर्मा शो में दी थी।

New WAP

भारतीय सिनेमा का चमकता सितारा थे सतीश कौशिक

अभिनेता के निधन के बाद उनके जीवन से जुड़ी कई जानकारियां लगातार सामने आ रही है। दरअसल, फिल्म कागज के प्रमोशन के सिलसिले में सतीश कौशिक और अनुपम खेर कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी दिल की बात बताई। जिसमें उन्होंने बताया कि एक समय अर्चना पूरन सिंह उनकी क्रश हुआ करती थी। उन्होंने इस दौरान एक किस्सा सुनाया।


जिसमें अभिनेता ने कहा कि जैसी ही एक बार अर्चना पूरन सिंह ने उन्हें गले लगाया। वैसे ही अदाकारा उनकी क्रश बन गई थी। सतीश कौशिक ने बताया कि उन्होंने रूप की रानी चोरों का राजा फिल्म बनाई थी। जिसका प्रमोशन किया। जिसके लिए दुबई के एक शो का हिस्सा भी बने थे। वहीं इस शो में मेरे साथ अर्चना पूरन सिंह भी थीं।

New WAP

अभिनेता ने इस दौरान का एक किस्सा बताया और कहा कि शो के दौरान अर्चना के साथ कुछ लोगों ने बत्तमीजी की थी जिसके बाद वे रोते हुए मेरे पास आई और सारा किस्सा बताया। ऐसे में उन्होंने भी अदाकारा को इम्प्रेश करने के लिए वहीं चिल्लाना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं शो नहीं करने तक कि बात कहदी थी। इस बात से अर्चना पूरन सिंह इंप्रेस हो गई गई और उन्होंने फौरन सतीश कौशिक को गले लगा दिया और यहीं से अदाकारा उनकी क्रश बन गई।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!