कोरोना ने छीना 18 साल के लड़के से पिता का साया तो सलमान ने किया राशन से लेकर पढ़ाई का इंतजाम

Follow Us
Share on

देश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी के कारण कई लोगों को अपने को खोना पड़ गया। आज स्थिति इतनी ज्यादा खराब है कि एक बार फिर से देश में लॉक डाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं। रोजाना लाखों लोग इस महामारी की जद में आ रहे हैं। अस्पतालों में बेड फूल है। वहीं संक्रमित को ऑक्सीजन भी नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कई कलाकार लोगों की सेवा में दिन रात काम कर रहे हैं।

New WAP

salman khan

और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस वायरस से बचाने का प्रयास चल रहा है। वहीं इस मुश्किल समय में बॉलीवुड के दबंग खान सलमान में कहा पीछे रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2020 में भी कोरोना के कारण जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों को परेशानी आई थी। तो उन्होंने तकरीबन 3000 लोगों के लिए खाने रहने का इंतजाम किया था।

सलमान की टीम कर रही लगातार काम

इस बार भी सलमान लोगों के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कोरोना ने एक 18 साल के बच्चे से उनके माता पिता का साया छीन लिया। तो बच्चे की मदद के लिए सलमान खान की टीम काम कर रही है। इसके साथ ही वे जरूरतमंद लोगों के लिए खाना, दवाइयां और ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करवा रहे हैं।

New WAP

salman khan 1

बता दें कि सलमान ने इस बच्चे की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली उन्होंने बच्चे की पढ़ाई का भी जिम्मा अपने ऊपर लिया है। दरअसल, कर्नाटक के 18 साल के स्टूडेंट ने महामारी के चलते अपने पिता को खो दिया। इस बात की जानकारी सलमान को लगी तो उन्होंने इस बच्चे का जिम्मा अपने ऊपर लेने का फैसला किया। इस बात की जानकारी देते हुए युवा सेना लीडर राहुल ए कुणाल ने बताया कि वह सलमान खान के साथ मिलकर उस स्टूडेंट को राशन के साथ पढ़ाई का सामान मुहैया करा रहे हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब दबंग खान ने इस तरह लोगों की मदद की हो इससे पहले भी 5000 फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद कर चुकें हैं। उन्होंने उन्हें खाने के साथ जरुरतमंद चीजें मुहैया कराई थीं। इंदौर में सलमान खान के फैन क्लब के मेंबर्स ने 180 प्लाजमा डोनेशन किए हैं। वहीं सलमान ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि अपने आस पास सभी जरूरतमंद लोगों की सहायता करिए।


Share on