इंडस्ट्री के इन 7 लोगों की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते रणबीर कपूर, मानते हैं अपना सबसे बड़ा दुश्मन

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री में चॉकलेट बॉय के नाम से मशहूर रणबीर कपूर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें कि वे एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने बहुत कम फिल्मों में काम करते हुए हिंदी सिनेमा में अपनी बड़ी पहचान बनाई है आज उनकी गिनती बड़े कलाकारों के रूप में होती है। लेकिन आज हम कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शक्ल तक देखना रणबीर कपूर पसंद नहीं करते हैं और कहीं ना कहीं उनसे विवाद भी कर बैठे थे।

New WAP

अनुराग बसु (Anurag Basu)

anurag basu

हिंदी सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग बसु और रणबीर कपूर के बीच फिल्म जग्गा जासूस के दौरान कहा सुनी हो गई थी। अभिनेता का कहना है कि अनुराग ने जान करके इस फिल्म को लेट रिलीज किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच में काफी बहस हो गई थी।

New WAP

गोविंदा (Govinda)

govinda2

हिंदी सिनेमा का जाना माना नाम अभिनेता गोविंदा और रणबीर कपूर के बीच में भी फिल्म जग्गा जासूस को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान दोनों के रिश्ते में काफी खटास भी पैदा हो गई। हालांकि कहा जाता है कि बाद में रणबीर कपूर ने अभिनेता गोविंदा से माफी मांग ली थी। जिसके बाद यह मामला थोड़ा ठंडा हुआ।

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali)

sanjay leela bhansali

हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर के बीच में भी खासी अच्छे संबंध नहीं है। हाल ही में जब संजय लीला भंसाली द्वारा अपनी एक फिल्म के लिए रणबीर कपूर से बात की गई तो उन्होंने इसे करने से सपा इनकार कर दिया। इससे समझा जा सकता है कि दोनों के बीच में रिश्ते अभी भी सही नहीं चल रहे हैं।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)

ranveer singh

खबरों की माने तो दोनों ही कलाकारों के बीच में अंदर ही अंदर कुछ ना कुछ चलता रहता है। लेकिन रियल लाइफ में दोनों यहां दिखाने की कोशिश करते हैं कि दोनों सामान्य हैं और एक दूसरे के काफी ज्यादा नजदीक है। लेकिन कई मौकों पर ऐसा देखने में आया है कि दोनों एक दूसरे से काफी टसल रखते हैं।

सलमान खान (Salman Khan)

salman khan

हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच में भी एक बार विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि सलमान खान ने रणबीर कपूर को थप्पड़ तक जड़ दिया था। बताया जाता है कि दोनों के बीच में इस तरह का विवाद अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर हुआ था।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

katrina kaif

इस बात को सब जानते ही हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को रणबीर कपूर काफी समय तक डेट कर चुके हैं लेकिन बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। वहीं बताया जाता है कि रणबीर कपूर और उनके बीच में भी काफी समय तक विवादों भरी स्थिति बनी रही थी।

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor)

rishi and neetu kapoor

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर रणबीर कपूर के पिता है लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो रणबीर कपूर के जीवन में एक समय ऐसा था जब भी अपने ही पिता को सबसे बड़ा दुश्मन माना करते थे। हालांकि समय के साथ दोनों के व्यवहार में परिवर्तन भी देखने को मिला और बाद में दोनों काफी गुल मिलकर और साथ में रहा करते थे।


Share on