रणबीर कपूर बॉलीवुड कलाकारों मैं आते हैं जिन्होंने बहुत कम फिल्मों में काम करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर अपना बड़ा नाम कमाया है। बता दें कि अपने अब तक के करियर में दर्जन भर फिल्म में नजर आने वाले रणबीर कपूर आज अपनी अदाकारी के साथ अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। रणबीर कपूर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म साल 1982 में हुआ था। वे शुरू से ही फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर है।
संजू जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आने वाले रणबीर कपूर आज करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में रहते हुए दौलत और शोहरत दोनों ही खूब कमाई हैं। यही कारण है कि आज वह अपनी लाइफ स्टाइल को काफी आलीशान तरीके से जीना पसंद करते हैं। खबरों की माने तो रणबीर कपूर 322 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। रणबीर कपूर कुछ ना करते हुए अभी 1 महीने में तकरीबन 3 करोड रुपए कमा लेते हैं।
रहा सवाल रणबीर कपूर के फिल्मों में काम करने का तो वे एक फिल्म के लिए तकरीबन 18 से 20 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं वह एडवर्टाइजमेंट से भी तकरीबन 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। रणबीर कपूर मुंबई के जिस आलीशान घर में रहते हैं उस घर की कीमत भी तकरीबन 16 करोड़ रुपए बताई जाती है। इतना ही नहीं आज रणवीर कपूर के पास गाड़ियों का भी महंगा कलेक्शन मौजूद है जिनकी कीमत करोड़ों रुपए में है।
अभिनेता रणबीर कपूर के कलेक्शन में आज Range Rover, Lexus, BMW X6, Toyota land Cruiser, Mercedes-Benz GL Class, जैसी महंगी गाड़ियां मौजूद है। इन दिनों रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के जन्मदिन से पहले जोधपुर में साथ में स्पॉट हुए थे।