26 C
Mumbai
Sunday, March 26, 2023
spot_img

Shehnaaz Gill Birthday: पंजाब की कटरीना शहनाज़ गिल ने आधी रात को मनाया जन्मदिन, सलमान के बॉडीगार्ड शेरा की कमेंट हुई वायरल

Shehnaaz Gill Birthday: बिग बॉस 13 फैन शहनाज गिल जिन्हें पंजाब की कैटरीना कैफ भी कहा जाता है आज अपना जन्मदिन मना रही है। शहनाज गिल के पूरी दुनिया में करोड़ों फैंस है इसीलिए वे जहां भी जाती है फैंस उनको घेर लेते हैं। अपने व्यवहार से चुलबुल और नटखटी शहनाज गिल का जन्मदिन भी उसी धूमधाम से मनाया जाना था। शहनाज गिल के जन्मदिन पर उनके करीबी लोगों ने काफी मजे से केक काटा है। लेकिन इन सभी के बीच सबसे विशेष सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का कमेंट रहा जिसने सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया।

New WAP

shehnaaz gill birthday

शहनाज गिल ने रात 12:00 बजे अपने जन्मदिन का केक काटा और सभी को खिलाया। इसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं और शहनाज गिल के फैंस उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। शहनाज गिल के जन्मदिन पर उनकी टीम के साथ अभिनेता वरुण शर्मा डिजाइनर भी शामिल थे। खुद शहनाज़ गिल ने अपने जन्मदिन का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है और लिखा कि एक साल पुराना मुझे जन्मदिन मुबारक हो खूब-खूब आभार।

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ जन्मदिन

शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सभी को बधाई देने के लिए शुक्रिया कहा है और लिखा है कि आप सभी का इस प्यार के लिए धन्यवाद यह एक बार फिर मेरे लिए भावुक क्षण है। ट्विटर पर #HBDShehnaazgill हैशटैग ट्रेंड करने लगा है। शहनाज गिल के कुछ फैंस ने तो अमृतसर के पिंगलवाड़ा से शहनाज के गानों पर भंगड़ा करते हुए वीडियो पोस्ट किया है।

New WAP

सिद्धार्थ शुक्ला के चले जाने के बाद शहनाज गिल ने सभी से दूरियां बना ली थी लेकिन फिर भी वह बिग बॉस 14 के सेट पर बतौर गेस्ट पहुंची थी। बिग बॉस 14 के होस्ट सलमान खान से मिलकर वह काफी भावुक हो गई थी और सलमान ने भी उन्हें सहारा दिया था। यही वह क्षण था जिसके बाद सलमान खान ने शहनाज गिल को अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान में मौका दे दिया था। शहनाज गिल की यह पहली बॉलीवुड फिल्म होगी जिससे वह डेब्यू करेंगी और यह फिल्म 2023 में बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!