Pooja Bhatt Photoshoot : रणवीर सिंह की तरह मैगजीन फोटोशूट करा चुकी है पूजा भट्ट, पांच गुना बढ़ गई थी मैगजीन की कीमत

Photo of author

By Viralsandesh News Desk

Pooja Bhatt Photoshoot

Pooja Bhatt Photoshoot : एक्ट्रेस पूजा भट्ट फिलहाल बिग बॉस में अपनी प्रदर्शन को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, आजीवन पूजा भट्ट का रिश्ता विवादों से रहा है और इस अभिनेत्री के नाम काफी सारे कंट्रोवर्सी है। आज पूजा भट्ट के थ्रोबैक फोटो शूट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी फोटोज देखने के लिए लोग इतने उत्साहित हो गए की मैगजीन की कीमत पांच गुना तक बढ़ गए थे।

New WAP

पुरे शरीर पर कराया था पेंट

आज से लगभग 25 साल पहले पूजा भट्ट ने ऐसा फोटो शूट कराया था कि जैसे वह न्यूड हों। एक्ट्रेस के शरीर पर इस दौरान कोई कपड़ा नहीं दिख रहा था मगर वह न्यूड नहीं नजर आ रहीं क्योंकि उनके बॉडी पर शर्ट, कोट और पैंट की तरह कलर पेंट किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : जब अपनी ही बेटी पूजा भट्ट से शादी करना चाहते थे महेश भट्ट!! इसलिए अपनाया था ये धर्म

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja B (@poojab1972)

जहां आज की अभिनेत्रियों के बीच न्यूड वाले फोटोशूट सामान्य हो चले हैं तो वहीं उस दौर में ऐसे हिम्मत दिखाना काफी बड़ी बात थी। 1990 के दौर में पूजा भट्ट ने एक मूवी मैगजीन के लिए शरीर पेंट करा के कवर पेज के लिए पोज किया था। यह रंग थ्री-पीस फॉर्मल सूट के तौर पर डिजाइन के रूप में उजला शर्ट एवं लाल टाई था।

New WAP

बर्थडे सूट का मतलब

इसमें उसके बॉडी पर चिपके बटन शामिल थे। पत्रिका ने‌ कवर पर लिखा कि पूजा डेयर्स टू अपीयर इन हर बर्थडे सूट। बर्थडे सूट का इंग्लिश में अर्थ होता है, न्यूड होना। चूंकि व्यक्ति बिना किसी कपड़ा के पैदा होता है, लिहाजा बर्थडे सूट का अर्थ नग्न होना होता है।

Pooja Bhatt Magzine Cover

6 घंटे लगे पुरे शरीर को पेंट करने में

कहा जाता है कि उसे जमाने के चर्चित फोटोग्राफर जगदीश माली के यहां रात 10 बजे से आगामी 6 घंटे तक पूजा के बॉडी को पेंट किया गया। यह तय किया गया कि रंग नॉन एलर्जिक हो। बाद में कहा गया कि पूजा भट्ट ने पेंट के नीचे कपड़े पहने हुए थे। पूजा के 21वें बर्थडे पर इस मैगजीन को रिलीज किया गया था। इस पर खूब विवाद हुआ। मगर कई लोगों ने एक कलाकृति की तरह इस कवर को देखने की बात कही और उन्हें हिम्मत दी।

google news follow button