Poonam Jhawer Glamorous Look : फिल्म OMG की साध्वी का बोल्ड लुक कर देगा हैरान, 53 की उम्र में ऐसी अदाएं कि नहीं होगा यकीन

Follow Us
Share on

Poonam Jhawer Glamorous Look : ‘ना कजरे की धार, ना मोतियों के हार’ ये सॉन्ग तो आपने जरूर सुना होगा। यह गाना आज भी लोगों को लुभाता है। 1994 में आई सुपरहिट फिल्म मोहरा का गाना खूब तहलका मचा था। क्या आप इस गाने की एक्ट्रेस को भूल गए हैं? इस गाने में अपनी खूबसूरत अदाओं से हर किसी को लुभाने वाली सुनील शेट्टी की ये एक्ट्रेस अब बहुत बदल चुकी है। आप इन्हें देख कर पहचान करने में मुश्किल में पड़ जाएंगे।

New WAP

अभिनेत्री पूनम झावर ने फिल्म मोहरा में सुनील शेट्टी की वाइफ का रोल अदा किया था। फिल्म मैन की अदाओं की काफी सराहना हुई थी और ये रातों-रात स्टार बन गईं। इस गाने से पूनम को जितनी लोकप्रियता मिली, उतना उनके कैरियर को लाभ नहीं हुआ। फिल्मों में पूनम को छोटे-मोटे रोल मिले, लेकिन लीड अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाने में असफल रहीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Jhawer (@poonamjhawer)

फिल्म मोहरा में सुनील शेट्टी की बनीं थी पत्नी

पूनम झावर ने मोहरा के बाद फिल्म ओ माय गॉड से काफी लोकप्रियता बटोरी थी। अक्षय की ओएमजी में उन्होंने साध्वी का रोल अदा किया था और मिथुन चक्रवर्ती के संग इन्होंने स्क्रीन साझा की थी। अब 11 अगस्त को फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में है‌। वहीं पंकज त्रिपाठी ने परेश रावल की जगह किरदार निभाया है।

New WAP

यह भी पढ़ें : ‘By Mistake… बस हो गई’ अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी पर जताया अफ़सोस, फैंस को नहीं हो रहा विश्वास

53 वर्षीय पूनम झावर का लुक अब एकदम बदल गया है। वे सोशल मीडिया हैंडल पर अपने वीडियो और फोटोज अक्सर शेयर करती रहती है, जिनमें उनका कैलेंडर अंदाज लोगों को हैरत में डाल देता है। खूबसूरती और सादगी से पूनम ने ना कजरे की धार में फैंस को लुभाया था।

पूनम झावर मॉडलिंग की दुनिया में भी जलवा बिखेर रही है। उन्होंने प्रोडक्शन में भी किस्मत में आजमाया है और कुछ प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस भी कर चुकी है। झावर ने शाहिद कपूर की आर राजकुमार फिल्म में भी काम किया था।


Share on