Sunil Shroff Passed Away : बॉलीवुड में फिर पसरा मातम, इंडस्ट्री के इस बड़े एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, शोक में डूबे स्टार्स

Follow Us
Share on

Sunil Shroff Passed Away : फिल्म जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। गुरुवार के दिन जाने-माने एक्टर रियो कपाड़िया का निधन हो गया। इसी बीच एक और एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जी हां अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओ माय गॉड 2 में देखा गया था। बॉलीवुड अभिनेता सुनील श्रॉफ की मौत हो गई है।

New WAP

बीमार थे Sunil Shroff Passed Away

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील काफी लंबे समय से बीमार थे और कुछ समय पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ओ माय गॉड 2के एक्टर पंकज त्रिपाठी के साथ एक फोटो शेयर की थी। वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर अक्सर फैंस से सभी बातें बताते थे। कई फिल्मों में सपोर्टिव रोल के लिए वह काफी मशहूर हुए थे।

इन फिल्मों में सुनील श्रॉफ ने किया था काम

बता दे कि सुनील श्रॉफ ने दीवाना, द्रोह काल, द फाइनल कॉल जूली अब है जैसे फिल्मों में काम किया। फिल्मों में कभी डॉक्टर तो कभी पिता का रोल निभाकर उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी। इंडस्ट्री में उन्होंने अपने दम पर नाम बनाया था। उन्होंने शर्मिला टैगोर से लेकर रश्मिका मंडाना तक के साथ विज्ञापनों में काम किया था।

यह भी पढ़ें : Saif Ali Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी ने 53 के उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, रो रोकर हुआ बुरा हाल

New WAP

अपने चाहने वालों से जुड़े थे सुनील श्रॉफ

सुनील श्रॉफ अक्सर अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते थे। वह वीडियो शेयर करके अपने फैंस को अपने बारे में बताते थे और रोजाना अपने वीडियो को शेयर करते थे। इस बार उन्होंने ईद के समय आखिरी बार वीडियो पोस्ट किया था।


Share on