Malaika Arjun Patchup : हम साथ-साथ है ब्रेकअप की खबरों के बीच साथ दिखे मलाइका अर्जुन, अफवाहों पर लगाया विराम

Follow Us
Share on

Malaika Arjun Patchup : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के फेमस कपल है। सोशल मीडिया पर दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन कुछ समय से सुर्खियों में इन दोनों कपल का नाम बना हुआ था और ऐसी खबर आ रही थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।

New WAP

Malaika Arjun Patchup पर लगाई मुहर

यह अफवाह तब से उड़नी शुरू हुई थी जब अर्जुन कपूर ने अपने एक समर वेकेशन के दौरान सिंगल फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अर्जुन कपूर के सिंगल फोटो को देखकर फैंस को लगा था कि अर्जुन और मलाइका ने ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि कपल की तरफ से कोई भी ऐसी खबर सामने नहीं आई थी और उन्होंने ऑफीशियली अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं बोला था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

Kusha Kapila को भी डेट कर रहे हैं अर्जुन?

खबर तो यहां तक आ रही थी कि अर्जुन कपूर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं और दोनों शादी रचाने वाले हैं। लेकिन अर्जुन कपूर और मलाइका ने इस खबर पर विराम लगा दिया है क्योंकि एक बार फिर से कपल साथ में दिखा है। कुछ समय पहले यानी कि रविवार को दोनों साथ में दिखे थे

New WAP

मलाइका को लेकर प्रोटेक्टिव दिखे अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ में देखे गए थे और इस दौरान मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थी और उनके चेहरे पर ग्लो देखने को मिल रहा था। अर्जुन कपूर भी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर काफी प्रोटेक्टिव लग रहे थे दोनों ने मीडिया को पोज भी दिया और इसके बाद उनके फैंस ने राहत के सांस ली है।

Also Read: बेशुमार संपत्ति और करोड़ों की फीस, फिर भी किराए के घर में रहने को मजबूर हैं ये सितारें, देखिए कौन है लिस्ट में

सोशल मीडिया पर उन दोनों की वीडियो वायरल होने लगी है और दोनों को बेहद पसंद भी किया जा रहा है। अर्जुन मलाइका की नई वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और वही उनके फैंस में भी काफी ज्यादा खुशी देखने को मिल रही है।


Share on