अच्छी जॉब छोड़कर 4 बच्चों की मां ने शुरू किया कूड़ा बीनने का काम, सालाना कमाई जान उड़ जाएंगे आपके होश

Follow Us
Share on

आधुनिक युग में ऐसे कई लोग है जिनके अंदर कूट-कूट कर टेलेंट भरा हुआ है। आमतौर पर जब भी हम घर से बाहर निकलते है तो हमे रास्ते में कई बेसहारा और लाचार लोग दिख जाते है। जिनका इस दुनिया में कोई रिश्तेदार नहीं होता है, लेकिन अगर हौंसले बुलंद हो और कुछ करने की ठान ले तो पूरी कायनात ही बदल सकते है। इस भाग दौड़ वाली जिंदगी में कई लोग होते जो अपनी मेहनत परिश्रम के बल पर दुनिया में सफलता हासिल कर सकता है।

New WAP

Tiffany-She’ree-3

यूं तो हर दिन सोशल मीडिया पर कई तरह की कहानियां हमें पड़ने को मिलती है। इस महिला की सफलता की कहानी बयां करती हुई पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें एक 4 बच्चों की मां ने नौकरी छोड़ कर कूड़े बीनने का काम किया और इस काम में महिला आज मालामाल हो गई है।

भारत से 7 समुंदर पार अमेरिका के वॉशिंगटन के टेक्सास में रहने वाली इस महिला ने अपनी नौकरी छोड़कर आज ऐसा काम किया कि मालामाल हो गई है। महिला ने नौकरी छोड़ने के बाद कूड़ा बीनने का काम किया। बताया जाता है कि ये महिला उस कूड़े से हर महीने करीब 3 लाख रुपये कमा लेती है। महिला की माने तो कूड़े बीनने के बाद उसे अच्छा प्रॉफिट मिल रहा है।

New WAP

Tiffany She’ree

एक रिपोर्ट के अनुसार 32 साल की टिफनी नामक ये महिला डलास शहर में रहती है। इस महिला की माने तो 2016 में इन्होंने कचरा बीनने का काम शुरू किया था। इस काम को महिला अपनी नौकरी के बाद करती थी। काफ़ी संघर्ष के बाद इस महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि इसकी रातों-रात किस्मत पलट गई। महिला को पहली बार में ही उसे डंपस्टर में 88 हजार 146 रुपये के स्किन केयर और मेकअप प्रोडक्ट्स मिलेथे। इसके बाद इस महिला ने इन प्रोडक्ट्स को बेच दिया, जिससे उसको अच्छे पैसे मिले थे।

अपनी पत्नी की कामयाबी को देखकर पति डेनियल रोच भी हैरान रह गया था। अपनी पत्नी के बढ़ते काम को देखते हुए पति भी कूड़ा बीनने चल पड़ा। टिफनी की माने तो वहां कैफेटेरिया में नौकरी करती थी, लेकिन कुछ समय बाद उसने इसे छोड़ दी। उन्होंने बताया कि नौकरी से ज्यादा इनकम तो कूड़ा बीनने में ही हो जाती थी। इसके बाद टिफनी लगातार अपने काम को बढ़ाती गई और डंपस्टर में कीमती चीजों को ढूंढती रहती हैं, जिसे बेचकर अच्छे पैसे कमाई कर सके।

कचरा बीनने वाली टिफनी ने बताया कि वहां कूड़ा बीनने का काम करती है। इस काम के बाद उसकी और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक हो गई है। इसके पहले उनकी आर्थिक स्थिति खस्ता थी। कूड़े बीनने के काम के बाद वहां अपने 4 बच्चों का पालन पोषण अच्छे से कर पा रही है। इस काम को लेकर वहां बहुत खुश है। इस काम को करने के लिए टिफनी कभी कभी अपने बच्चों को भी साथ ले जाती है।

बहरहाल टिफनी की सफलता की कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही इसे देखकर शेयर भी कर रहे है और इस महिला की सफलता को लेकर प्रशंसा भी कर रहे है।


Share on