कुशाल टंडन को अपने जन्मदिन पर आई सुशांत की याद, ख़ास मौके पर अंकिता को भी किया याद !

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से पहले टीवी शो पवित्र रिश्ता से घर घर में पहचान बनाई। लोगों को उनकी और अंकिता लोखंडे की जोड़ी ने खूब इम्प्रेस किया। लेकिन सुशांत को यही तक सीमित नहीं रहना था। और वे लगातार प्रयास करते रहे। और उन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी एंट्री मार दी। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

New WAP

Kushal Tandon1

फिल्म कई पो छे से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह ने कई बड़ी फिल्में की और बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया। वहीं वे दिल के साफ और साधारण इंसान थे। जिसके चलते उनकी दोस्ती भी बहुत ज्यादा थी। जो उन्हें आज भी पूरे दिल से याद करते हैं। बता दें कि सुशांत सिंह ने सभी फॉर्मेट में अच्छा काम किया। और आज भी लोग उनकी अदाकरी के दीवाने हैं। जिसके चलते उनके चाहने वाले उनको आज भी पहले की तरह याद करते हैं।

टीवी कलाकार है कुशाल टंडन

Kushal Tandon2

हाल ही में बिग बॉस का हिस्सा रह चुके कुशाल टंडन ने सुशांत सिंह को याद किया है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने अंकिता लोखंडे को भी याद किया। बता दें कि कुशाल टंडन ने बिग बॉस के अलावा कई टीवी शो में काम किया है। जिसके चलते उनकी पहुंच घर घर तक है। वहीं गौहर खान के साथ आए एक गाने ने उनको और बड़ी पहचान दी। इसे लोग आज भी सुनना बेहद पसंद करते हैं।

जन्मदिन के मौके पर सुशांत को किया याद

Kushal Tandon3

बता दें कि कुशाल का हाल ही में जन्मदिन था जिसे विशेष बनाने के लिए, वे अपने परिवार के साथ उदयपुर में हैं। और इस दौरान उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे कलाकार कुशाल सोशल मीडिया पर कभी ज्यादा एक्टिव है। और वे अपने से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस दौरान ही उन्होंने सुशांत सिंह को याद किया है।

New WAP

सुशांत सिंह को खास अंदाज में किया याद

Kushal Tandon ankita lokhande sushant singh rajput

दरअसल, कुशाल टंडन ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए एक होटल में पार्टी रखी थी। जिसमे उन्होंने सुशांत सिंह की फिल्म का एक गाना प्ले किया गया था। जिसे कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इतना ही नहीं शेयर किए गए वीडियो को कुशाल ने अंकिता लोखंडे को भी टैग किया। बता दें कि शेयर किए गए वीडियो क्लिप में से एक में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से ‘कौन तुझ’ सुनाई दे रहा है।

अंकिता के लिए लिखी खास बात

kushal tandon ankita lokhande

वहीं अभिनेता ने अंकिता लोखंडे को टैग करते हुए वीडियो पर लिखा, “@lokhandeankita that u for our angel friend।” अंकिता लोखंडे ने कुशाल की स्टोरी शेयर की, और ‘Awwwwww’ के साथ जवाब दिया है। अक्सर देखने में आता है कि सुशांत को आज भी लोग कितना चाहते हैं। हर समय उनको याद भी करते हैं।


Share on