दो हजार से ज्यादा बच्चो को दिला चुकी है जीवनदान, कमाई का बड़ा हिस्सा करती है खर्च

Follow Us
Share on

आज बॉलीवुड से जुड़े कई कलाकारों द्वारा लोगों की मदद की जा रही है। ताकि परेशानी का सामना कर रहे ज्यादा से ज्यादा लोगों को निजात दिलाई जा सके। इस क्रम में कई लोगों के नाम आते हैं जो खुद की संस्था के साथ ही NGO की मदद से ऐसे लोगों की मदद करते हैं। जिनका कोई सहारा नहीं होता है, या उनके पास पैसों की समस्या होती हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक सिंगर के बारे में बताने जा रहे हैं।

New WAP

Palak Muchhal1

जो अपनी आवाज के साथ अपनी इंसानियत को लेकर भी सभी का दिल जीत रही है। दरअसल, बॉलीवुड फिल्म में कई हिट गाने दे चुकी पलक मुच्छल को आज कौन नहीं जानता। उन्होंने कई ऐसे गाने गए हैं जो आज भी लोगों की जुबां पर रहते है। बता दें कि पलक ने प्रेम रतन धन पायो, एक दो तीन, चाहूं मैं या ना, आंखों ही आंखों में, जैसे हिट गानों में अपनी आवाज दी है। और आज वे बॉलीवुड का हिस्सा है।

Palak Muchhal2

पलक का आज जन्मदिन है और वे देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से आती है। आज वे अपना 27 वां जन्मदिन मना रही है। खास बात यह है कि पलक के साथ उनके भाई पलाश मुच्छल भी संगीत से जुड़े हुए हैं और उन्होंने आपनी काबिलियत के दम पर बड़ा नाम कमाया है। उन्हें भी अपनी बहन की तरह युवा वर्ग का शानदार कंपोजर माना जाता है।

संगीत की दीवानगी ने पहुंचाया मुंबई

Palak Muchhal3

बात करें दोनों के जीवन की तो इनका जन्म इंदौर शहर में हुआ है और यही से अपनी पढ़ाई की है। लेकिन संगीत के प्रति दोनों की दीवानगी इतनी ज्यादा थी कि इन्हें बॉलीवुड तक पहुंचा दिया। दोनों ने अपनी काबिलियत से बड़ा नाम किया है। पलक ने शुरुआत में स्टेज शो किए लेकिन उनका सपना कुछ बड़ा करने था और उन्होंने यह कर भी दिखाया।

New WAP

Palak Muchhal4

बहन की तरह ही पलाश ने भी अपने गानों से युवा वर्ग को दीवाना बना रखा है। उन्होंने आज इतना ज्यादा नाम कमा लिया है कि जिसके दम पर पलाश को अरजित सिंह के बेस्ट गानों में एक तू ही आशिकी को कंपोज करने का मौका भी मिला। वहीं इसके अलावा दोनों भाई बहन ने भी साथ में काम करते हुए। कई हिट गाने दिए हैं।

दो हजार से ज्यादा बच्चों की कर चुकी मदद

Palak Muchhal5

बता दें कि पलक की गायकी में जितना दम है, उससे कई अच्छा उनका दिल भी है। वे कई समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे बच्चों को नया जीवनदान दें रही है। उनके इस नेक काम ने सभी का दिल जीता है। बता दें कि पलक ने अब तक 2000 हजार से ज्यादा बच्चों को इलाज कराने में उनकी मदद की है। इसके लिए वे अपने द्वारा किए जाने वाले प्रोग्राम में आने वाली कमाई का हिस्सा इन बच्चों के लिए दान करती है। उनके इस नेक काम की सराहना बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता कर चुकें हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Muchhal (@palakmuchhal3)

 

गौरतलब है कि पलक इस बात को खुद मानती है कि यदि वे आज सिंगर नहीं होती। तो कर्डियक सर्जन बनती और इस तरह के बच्चों की सेवा करती। बड़ी बात तो यह है कि पलक अभी महज 27 साल की है और वे इतना बड़ा काम कर रही है।


Share on