चांद को देख प्रियंका को याद आये सुशांत, कहा तुम्हारे साथ इसे देखना खुशियों से भरा था,अब दर्द बन गया

Follow Us
Share on

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले को 10 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन उनके चाहने वाले आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि उनका चहिता कलाकार अब इस दुनिया में नहीं है। इसलिए सुशांत के फैंस और परिवार वाले ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। जब उन्हें सुशांत की याद न आई हो। हम सोशल मीडिया पर अक्सर देखते हैं कि उनके चाहने वाले हर रोज उन्हें याद करते हैं।

New WAP

sushant telescope

सुशांत सिंह राजपूत के इस तरह चले जाने से उनका पूरा परिवार पिछले 10 महीनों से सदमे में हैं। और अपने इकलौते बेटे के लिए लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। सुशांत का परिवार अभिनेता के निधन के सदमे से इतने दिन होने के बाद भी नहीं भर पाए हैं। और वे आज भी अपने बेटे का पहले की तरह इंतजार कर रहे हैं।

बहनें शेयर करती ही उनकी फोटो

sushant sister priyanka

अभिनेता की बहने भी अपने भाई को हर समय याद करती हैं। वे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर फ़ोटो और वीडियो शेयर करती रहती है ताकि अभिनेता की याद सभी के दिलों में ताजा रहे। वहीं हाल ही में सुशांत सिंह की बहन प्रियंका सिंह ने भी अपने भाई को याद करते हुए इमोशनल लाइन लिखी है। बता दें कि सुशांत सिंह को चांद से बेहद प्यार था। और वे फ्री समय में उन्हें देखा करते थे।

sushant with sister priyanka

बहन प्रियंका ने भी सोशल मीडिया पर चांद की फोटो साझा करते हुए अपने भाई को याद किया है। और साथ में लिखा है कि “एसएसआर तुम्हारे साथ चांद को देखना हमेशा आश्चर्यजनक और आनंद भरा होता था। अब यह दिल के दर्द को कुरेदने का स्रोत बन गया है और मैंने सोचा था कि खूबसूरत चीज हमेशा खुशी देती है।

New WAP

बता ते चले कि सुशांत सिंह मामले को 10 महीने हो गए हैं लेकिन यह पूरा केस अभी भी CBI के हाथों में हैं। और सभी फैंस न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। सभी को उम्मीद है कि सुशांत सिंह को एक दिन न्याय जरूर मिलेगा।


Share on