Kumar Vishwas: फैन से मिल भावुक हुए कुमार विश्वास, बदले में मिला ये खास उपहार, दिल छूने वाला वीडियो हो रहा वायरल

Follow Us
Share on

Kumar Vishwas: देश के जाने माने कवि और राजनेता कुमार विश्वास को आज कौन नहीं जानता वे आज अपनी लिखनी और कहनी से करोड़ों दिलों पर राज करते है। बता दें कि डॉक्टर कुमार विश्वास अपनी शानदार कविता के लिए पहचाने जाते हैं। इसके साथ ही वह अपने व्यक्तित्व के लिए भी पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर है दुनिया भर में एक अलग ही पहचान बनाई है। आज उनके चाहने वाले देश और दुनिया में मौजूद हैं।
Kumar Vishwasहाल ही में एक ऐसा ही वीडियो उनका सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने प्रशंसक से मिलकर काफी ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं बदले में उन्हें अपने प्रशंसक की तरफ से काफी बेशकीमती उपहार भी मिलता है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि उनका यह प्रशंसक एक महिला है। जो उन्हें पिछले 1 दशक से फॉलो कर रही हैं।

New WAP

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुमार विश्वास किस तरह से अपने एक प्रशंसक का अभिवादन कर रहे हैं। बता दें कि उनकी प्रशंसक कुमार विश्वास से मिलने के बाद काफी ज्यादा भावुक हो जाती है। इतना ही नहीं उन्हें देखकर कुमार विश्वास भी काफी भावुक हो जाते हैं। यह मोमेंट लोगों का दिल छू रहा है। वीडियो में महिला कुमार विश्वास को असली सोना कहती हुई सुनी जा सकती हैं।

बता दें कि की उनकी यह महिला प्रशंसक कोलकाता की रहने वाली है। जिन्हें कुमार विश्वास ने गले लगा कर अपनी बहन माना है। कुमार विश्वास का या व्यवहार देखकर अक्सर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि महिला को इस तरह भावुक होता हुआ देख कुमार विश्वास भी उन्हें गले लगा लेते हैं।और उन्हें कहते हैं कि जब भी उनका यहां पर आना होगा वहां अपनी बहन से मिले बगैर नहीं जाएंगे बदले में महिला उनके गले की चेन उन्हें देती है।


Share on